
Life
नई दिल्ली। जब इंसान की मौत हो जाती है तो चाहे कितने जत्न करे लो मगर उसे फिर से जीवित नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद लोग ये बात जानने के लिए हमेशा आतुर रहते है कि क्या वाकई एक बार मौत के बाद जिंदा हुआ जा सकता है या नहीं। हालांकि ये सवाल आपको बेहद बेवकूफाना लगेगा।
भले ही आप सच माने या नहीं कि क्या कोई मरने के बाद फिर से जिंदा हो सकता है। लेकिन हाल ही में हुआ एक वाकया आपको फिर से इस बात पर सोचने के लिए मजबूर कर देंगा। दरअसल डेनमार्क के कुछ स्कूली बच्चों को डॉक्टरों ने क्लीनिकली डेड घोषित कर दिया था। लेकिन आठ घंटे तक मरे रहने के बाद ये बच्चे जिंदा हो गए।
ये बच्चे टीचर सहित एक ग्रुप में घूमने के लिए निकले थे। वे सभी नाव की यात्रा करने के लिए उसमें सवार हो गए। लेकिन उनकी नाव किनारे से सैकड़ों मीटर दूर जाकर बर्फीले पानी में जम गई। ऐसा होते देख बच्चे काफी सहम गए। इस बीच सात बच्चे वहीं फंस गए।
जबकि कुछ बच्चे तैरकर वापस सुरक्षित लौट आएं। लेकिन जो सात बच्चे वहां फंस गए थे वो हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान खतरनाक रूप से कम होना) की चपेट में आ गए। जिस वजह से उनकी सांसे रूक गई और ये बच्चे तकरीबन आठ घंटे तक मृत अवस्था में ही पड़े रहें।
लेकिन आठ घंटे बीत जाने के बाद हैरान कर देने वाला वाकया हुआ। इतने घंटों तक मरे रहने के बाद फिर से जीवित हो गए। इसे देखकर डॉक्टर समेत तमाम लोग सकते में पड़ गए है। खैर जो भी हो लेकिन ये अच्छी बात यह कि बच्चे जिंदा बच गए।
Updated on:
23 Dec 2019 03:50 pm
Published on:
23 Dec 2019 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
