16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुदरत का कहर: जब रातों रात पत्थर बन गया Italy का Pompeii शहर, एक साथ हुई 15 हजार लोगों की मौत

इटली के प्रसिद्ध रोमन शहर पम्पी (Italy City Pompeii ) को 19सौ साल पहले एक ज्वालामुखी (volcano) ने निगल लिया था। ज्वालामुखी (volcano) के विस्फोट से पूरा का पूरा शहर पल भर में एक कब्रिस्तान में बदल गया। बताया जाता है कि जिस वक्त यहां ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ था उस वक्त इस शहर का तापमान 250 डिग्री सेल्सियस था।

2 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

May 20, 2020

volcano.jpg

नई दिल्ली। देश में चक्रवाती तूफान अम्फान (Tropical Cyclone Amphan) दस्तक दे चुका है। ये तूफान बेहद खतरनाक है। इसके तबाही से बचने के लिए मौसम विभाग से स्थानीय प्रशासन लगातार तैयारियां कर रहे हैं। प्रकृति इन दिनों लगातार कहर बरपा रही है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। सदियों पहले भी प्राकृतिक आपदा(Natural disaster) के कारण हजारों जानें चली जाती थीं। आज हम आपको बताएँगे ऐसे ही एक कुदरती कहर के बारे में बताएंगे, जब पूरा शहर को पत्थर में तब्दील हो गया था।

दरअसल, ये हादसा इटली के प्रसिद्ध रोमन शहर पम्पी(Italy City Pompeii Converted Into Stone) में हुआ था। कुदरत ने एक झटके में पूरे शहर को बर्बाद कर दिया था। यहां मौजूद जानवर, पेड़ , इंसान पत्थर में बदल गए थे। 79 ईस्वी के पहले पोम्पई एक आम शहर जैसा ही दिखता था। लेकिन फिर Mount Vesuvius ज्वालामुखी के फटने से पूरा का पूरा शहर तबाह हो गया। यहां रहने वाले इंसान से लेकर जानवर तक पत्थर के बन गए थे। पत्थरनुमा उनके शरीर आज भी उस शहर से मिलते हैं।

Mount Vesuvius नेपल्स की खाड़ी में स्थित है। ये अब तक 50 से ज्यादा बार फट चुका है। लेकिन इसका सबसे खतरनाक विस्फोट आज से लगभग 19 सौ साल पहले 79 A.D में हुआ था। बहता हुआ लावा शहर की ओर आ गया। बताया जाता है कि जिस वक्त यहां ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ था उस वक्त इस शहर का तापमान 250 डिग्री सेल्सियस था। इतने ज्यादा तापमान से शहर के लोगों का खून उबलने लगा था और तुरंत ही उनकी मौत हो गई।

बता दें इस हादसे के पहले पोम्पई शहर में करीब 11 हजार से 15 हजार लोग रहते होंगे। लेकिन इस घटना के बाद ये शहर विरान हो गया। ज्वालामुखी के फटने से शहर पर लावा बरसने लगा और सभी लोगों की मौत हो गई। कुछ दिनों बाद जब सामान्य हुआ तो सभी बी शव ठोस बन गए। इन शवों में पत्थर धातु सब कुछ मिल चुका था।