20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना: गरीबों के लिए मसीहा बनी DU की छात्रा, लॉकडाउन में फंसे लोगों का भर रही है पेट

अनुष्का दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) से बीए फाइनल की पढ़ाई कर रही हैं। मजह 19 साल की अनुष्का लॉकडाउन से परेशान गरीबों की हर संभव मदद कर रही है। वे ज़रूरतमंदों के लिए दवा, खाना, राशन का बंदोबस्त करती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
student.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) ने गरीबों और देहाड़ी मजदूरों की कमर तोड़ कर रख दी है। बात देश की राजधानी दिल्ली की करे तो यहां पर दिहाड़ी मजदूरों की हालत बेहद खराब हैं। दिल्ली में कोरोना के चलते गरीबो की रोजीरोटी बंद पड़ गई हैं। हालांकि ऐसे लोगों की मदद के लिए कई लोगों ने अपने हाथ बढ़ाए हैं। इन्हीं में से एक हाथ अनुष्का गांगुली (Anushka Ganguli) का भी है।

तस्वीरों में देखें कैसे लिया जा रहा है शेरों से ‘कोरोना वायरस’ का सैम्पल

अनुष्का दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) से बीए फाइनल की पढ़ाई कर रही हैं। मजह 19 साल की अनुष्का लॉकडाउन से परेशान गरीबों की हर संभव मदद कर रही है। वे ज़रूरतमंदों के लिए दवा, खाना, राशन का बंदोबस्त करती हैं।

द बैटर इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का बेंगलुरु की रहने वाली हैं। लॉकडाउन में लोगों की हालत देख कर उन्होंने यहीं लोगों की मदद करने का फैसला कर लिया। अनुष्का ने बताया कि वे जरूरतमंद लोगों की लिस्ट बना रखी है। इसके बाद उन्हें राशन के पैकेट्स में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 3 किलो दाल, नमक, चीनी और चाय दी जाती है।

इरफान के बाद ऋषि कपूर का देहांत, लोगों ने कहा- 2020 से नफरत हो गई है'

उन्होंने बताया कि लोगों की मदद करने में उनके कुछ दोस्त उनका साथ देते हैं इसके अलावा एनजीओ से भी मदद मिल जाती है। अनुष्का ने बताया कि उनके दिन की शुरुआत सुबह 4 बजे से होती है और वे रात 12 बजे तक लोगों की मदद के लिए काम करती हैं। बता दें कि इससे पहले जब नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगे हुए थे, तब भी अनुष्का लोगों की मदद की थी।