26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्मदिन विशेष: चाचा नेहरू की वजह से बाजार में आया था यह ब्‍यूटी प्रोडक्ट, आज भी है लोगों की पहली पसंद

बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि हर साल 14 नवंबर को चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाएगा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 14 Nov 2018, 2:49 PM IST

jawaharlal nehru birthday special

जन्मदिन विशेष: चाचा नेहरू की वजह से बाजार में आया था यह ब्‍यूटी प्रोडक्ट, आज भी है लोगों की पहली पसंद

नई दिल्ली। देशभर में आज पूरे उत्साह के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। बच्चों से अत्यधिक लगाव के चलते ही उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाना शुरू किया गया था और इसी लगाव का परिणाम है कि बच्चे उनको प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू कहते थे कि बच्चे देश के भविष्य हैं इसलिए ये जरूरी है कि उन्हें प्यार दिया जाए और उनकी देखभाल की जाए जिससे वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। बाल दिवस मनाने की शुरूआत 27 मई 1964 को पंडित जवाहर लाल नेहरु के निधन के बाद से हुई। बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि हर साल 14 नवंबर को चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाएगा।

जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी 10 खास बातें...

1. पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज में हुआ था। उस समय इसे इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था। चार भाई बहनों में जवाहर सबसे बड़े थे।

2. पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू जाने माने वकील थे और उनकी माता स्वरूप रानी एक धार्मिक प्रवृत्ति की गृहणी थीं। ऐसे में उन्हें परिवार से ही कई संस्कार मिले। नेहरू परिवार कश्मीरी पंडित समुदाय से आते थे।

3. जवाहर लाल नेहरू को अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत का अच्छा ज्ञान था। भारत में शुरूआती पढ़ाई के बाद पंडित नेहरू 1905 में आगे की पढ़ाई के लिए ब्रिटेल चले गए थे। जवाहरलाल नेहरू ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से लॉ किया था।

4. 1916 में जवाहर लाल नेहरू की शादी कमला नेहरू से हुई। शादी के करीब एक साल बाद ही 19 नवंबर 1917 को कमला नेहरू ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम इंदिरा प्रियदर्शनी था। बाद में पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए इंदिरा भी प्रधानमंत्री थीं।

5. 1919 में पंडित नेहरू महात्मा गांधी के संपर्क में आए, नेहरू गांधी जी से प्रभावित हुए और उन्होंने गांधी के उपदेशों के अनुसार खुद को ढाल लिया। इसके बाद ही उन्होंने गांधीजी की तरह ही कुर्ता और टोपी पहनना शुरू कर दिया। देश की आजादी में नेहरू का खास योगदान था।

6. 1945 में भारत रत्न से सम्मानित पंडित नेहरू अपने जीवन में कुल 9 बार जेल गए। पंडित नेहरू के नाम लाल किले पर पहली बार तिरंगा लहराने की उपलब्धि दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने तीन किताबें भी लिखी हैं। जिसमें डिस्कवरी ऑफ इंडिया बहुत प्रसिद्ध हुई।

7. आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बनें। लगभग 58 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने के बाद वो करीब 17 साल तक पद पर रहे।

8. पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है, उन्होंने ही भारत में पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया था। जिसकी मदद से भारत ने कई कीर्तिमान गढ़े हैं।

9. देश की अर्थव्यवस्था को लेकर पंडित नेहरू काफी चिंतित रहते थे। दरअसल उन्होंने महसूस किया था कि भारतीय महि‍लाएं ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स पर बड़े पैमाने पर वि‍देशी मुद्रा खर्च कर रही हैं। यही वजह थी कि उन्होंने जेआरडी टाटा से ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने का आग्रह किया, जिसके बाद लैक्मे मार्केट में आया।

10. सबसे खास बात कि बाल दिवस विश्व भर में 1925 से मनाया जा रहा था। वहीं बाद में यूएन ने 20 नवंबर 1954 को बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। लेकिन भारत में बाल दिवस 1964 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद से मनाया जाना शुरू हुआ।