20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त के लिए श्रवण कुमार बनें युवक, विकलांग शख्स को कंधे पर बिठाकर कराई दुनिया की सैर

True Friendship : साल 2016 में पहली बार यूरोप घूमने का प्लान Spinal Muscular Atrophy बीमारी की वजह से केवल चलने में हैं असमर्थ

2 min read
Google source verification
True Friendship

True Friendship

नई दिल्ली। कहते हैं सच्चे दोस्त से बढ़कर दुनिया में और कोई रिश्ता नहीं है। दोस्ती की यही मिसाल अमेरिका के कुछ दोस्तों ने पेश की है। उन्होंने अपने विकलांग (physically disabled) मित्र को कंधे पर बिठाकर आधी दुनिया की सैर कराई है। उन्होंने इस मिशन को We Carry Kevan नाम दिया है। उनके इस काम को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

हाथी और महावत की दोस्ती बनी मिसाल, एक ही थाली से खाना खाते वीडियो वायरल

शारीरिक रूप से अक्षम शख्स का नाम केवन है। उन्हें Spinal Muscular Atrophy बीमारी है। जिसमें इंसान चल नहीं सकता। केवन बचपन से ही इस बीमारी से ग्रस्त हैं। मगर उन्हें घूमने का शुरू से ही शौक रहा है। तभी वे पहले अपने माता-पिता के साथ जाया करते थे। बाद में उनकी इस हसरत को उनके दोस्तों ने पूरा किया। साल 2016 में केवन और उनके दोस्तों ने यूरोप घूमने का प्लान (travel plan) बनाया था। केवन अपने दो रूममेट के साथ रहते थे। यहीं उन्होंने अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाया। दोस्तों ने केवन को कंधे पर उठाकर यूरोप की यात्रा करवाई। दोस्तों ने उन्हें बैकपैक की तरह से कंधे पर उठाया और चल दिए तीन हफ्तों के यूरोप ट्रिप पर।

केवन मूल रूप से अमेरिका के रहने वाले हैं। उनके मित्र भी वहीं के हैं। यूरोप की सफल यात्रा के बाद उन्होंने दूसरी जगह घूमने का भी प्लान बनाया। अब वे अपने दोस्त को कंधे पर लेकर ही घूमते हैं। इस अभियान को और इन लोगों की दोस्ती को दुनिया ने बहुत पसंद किया। साल 2018 में फिर से सब के सब एकसाथ चीन गए। केवन का कहना है कि वो अपने दोस्तों के शुक्रगुजार हैं। वो चाहते हैं कि हर किसी को ऐसे दोस्त मिलें। जो आपके सपनों की कद्र करें।