13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today History: 25 नवम्बर के दिन इतिहास में दर्ज हुई थी ये बड़ी घटनाएं

फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली: इतिहास अपने आप में ढ़ेरों किस्से कहानियां समेटे हुए हैं। इसलिए कहीं विद्वान मानते है कि अगर आपको ज्ञानी आदमी बनना है तो सबसे जरूरी है इतिहास की जानकारी रखना। इसलिए कहीं लोग कहते भी है कि इतिहास से बेहतर कोई दूसरा शिक्षक नहीं सकता।

इतिहास में दर्ज घटनाओं के बलबूते ही हम बहुत सी चीजों से सीख लेते है। इसी कड़ी में जानेंगे आज 25 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था। आखिर कौन सी ऐसी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव हमेशा के लिए छोड़ा।

भारत में यूपी स्थित इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्धाटन आज ही के दिन हुआ था। वहीं अल्फ्रेड नोबल ने डायनाइमट का पेटेंट कराया था। इसके अलावा अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी का अंतिम संस्कार भी आज ही के दिन हुआ था।

इतिहास में 25 नवंबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

1963: अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी का अंतिम संस्कार हुआ था।

1866- इलाहाबाद उच्च न्यायालयका उद्घाटन।

1867- अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।

1936- जर्मनी और जापान के बीच कम्युनिस्ट इंटरनेशनल विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर।

1937- फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन।

1945- अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आये बर्फीले तूफान के कारण हुई स्कूल बस दुर्घटना में 15 बच्चों की मौत हो गई।

1948- भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।

1960: एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।

1973: ग्रीस में हफ़्तों से फैली अशांति के बीच आज ही के दिन वहां की सेना ने तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज पापाडोपोलोस का तख़्ता पलट दिया था।

1975: दक्षिणी अमरीका के सूरीनाम देश को हॉलैंड से पूर्ण स्वतंत्रता मिली।

1982: भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जन्म हुआ।

2014: कथक की मशहूर नृत्‍यांगना सितारा देवी का निधन हुआ था।