नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो दिख ही जाता है, जो चौंकाने के लिए मजबूर कर देता है। ऐसा ही एक वीडियो और वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि भंडारे जैसा माहौल है, महिलाएं जमीन पर बैठी हैं और उन्हें खाना परोसा जा रहा है। वीडियो में सबसे चौंकाने वाली है ये है कि वहां हर महिला के पास शराब की बोतल भी रखी है। कुछ महिलाएं शराब पीती भी नजर आ रही हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।