24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक पर हुआ ‘पाकिस्तानी लड़के’ से प्यार, मिलने गई पाक तो किया गया जानवरों से बदतर सलूक

फेसबुक पर हुई दोनों की मुलाकात लड़के ने लड़की से किए कई बड़े वादे

2 min read
Google source verification
facebook

नई दिल्ली: एक समय था जब घरवाले बस इतना बताते थे कि हमने तुम्हारे लिए लड़का या लड़की देख ली है और बच्चे भी बिना देख ही शादी कर लेते थे। लेकिन अब वक्त बदल गया है हर कोई अपनी पसंद का लड़का या लड़की चाहता है। कोई मिलकर पसंद करता है, तो कोई अन्य शादियों की वेबसाइट्स द्वारा। इन्हीं में से कुछ लोग सोशल मीडिया ( social media ) के माध्यम से भी अपने सपनों का राजकुमार या राजकुमारी ढूंढते हैं, लेकिन एक लड़की को ये करना काफी भारी पड़ गया।

क्यों निर्भया के दोषियों को फांसी देने से पहले मिलेगा 14 दिन का वक्त? ये है इसके पीछे की असली वजह

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) की रहने वाली लारा हॉल सोशल मीडिया द्वारा अपने सपनों के राजकुमार को ढूंढा करती थी। एक दिन उसे सोशल मीडिया पर सज्जाद नाम का एक लड़का मिला था। लड़का पाकिस्तान का रहने वाला था। फेसबुक पर दोनों की मुलाकात हुई, फिर बातें हुई और फिर प्यार भी हो गया। इसी दौरान सज्जाद ने लाहोर में स्थित अपने घर की कुछ फोटो लारा को दिखाई। वहीं लारा ने पाकिस्तान जाने का फैसला किया। सज्जाद ने लारा को किसी आलिशान घर की तस्वीरें दिखाई थी और उससे वादा भी किया था कि वो उसे ऐसी ही खुशी वाली जिंदगी देगा। लेकिन जब वो पाकिस्तान पहुंची तो हकीकत कुछ और ही निकली।

लारा ने ये जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही वो सज्जाद के घर पहुंची तो उनके होश उड़ गए थे। उसने बताया कि वह एक गंदा डर था। जिसमें हर तरफ कूड़ा बिखरा हुआ था। वहीं से उसकी यातनाओं का सिलसिला शुरू हो गया था। लारा के साथ सज्जाद ने जानवरों से भी बदतर सलूक किया था। साथ ही कई बार उसका रेप भी किया था। इसके अलावा सज्जाद के भाई ने भी उसका रेप करने की कोशिश की। महिलाओं से जुड़ी हुई हाईजीन उत्पादों का लारा को इस्तेमाल नहीं करने देते थे। उसे खाना भी नहीं देते थे, जिसके बाद वह अंदर से बिल्कुल ही टूट गई थी। यही नहीं उसके बाद उसके साथ शादी के लिए भी दबाव डाला गया। साथ ही उसे धर्म बदलने को भी कहा गया, जिसके बाद लारा नेऑस्ट्रेलियाई वाणिज्या दूतावास और उच्चायोग से संपर्क किया था। लेकिन उन लोगों ने भी उसकी प्रतिक्रिया को ठुकरा दिया। लारा को बोला कि वो पुलिस को फोन करें और उसके ऊपर हुए अत्याचार के बारे में बताए, लेकिन वो काफी डरी हुई थी। उसका 30 दिन का वीजा भी खत्म हो गया था, जिस कारण उसने पुलिस को कुछ भी नहीं बताया।