19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में खिड़की लगाते समय रखे इन बातों का खास ध्यान, हो सकती है ये बड़ी समस्याएं

घर के मुख्य द्वार पर खिड़की बनाना होता हैं बेहद शुभ खिड़की, दरवाजों की संख्या 'सम' होने से आपके घर में बनी रहती है सुख-शांति

2 min read
Google source verification
vastu tips for windows

vastu tips for windows

नई दिल्ली। घर का निर्माण करते समय वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। इसका उपयोग करने से हमारे घर की बाधाओं से असानी से दूर किया जा सकता है। वासुत् शास्त से जुड़े कुछ नियम हम आपको आज बता रहे है घर बनाते समय आपको किस दिशा में खिड़की (Window) दरवाजे लगाना सही हो सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार सही दिशा में लगाई गई खिड़की आपके सोए भाग्य को खोल सकती है। वहीं यदि गलत दिशा में खिड़की (Window) लगी रहें तो ये आपके भाग्य को दुर्भाग्य में बदलने का काम कर सकती है। इसलिए खिड़की बनाते समय दिशाओं के विशेष रूप से रखे ध्यान, तो चलिए जानते हैं खिड़की से जुड़े वास्तु टिप्स...

खिड़की (Window) लगाने के लिए पश्चिमी, पूर्वी और उत्तरी दिशा की दीवार सबसे सहीमानी जाती है। इन दिशाओं में खिड़कियों का निर्माण करवाना शुभ माना गया है।

उत्तर दिशा की ओर (Window) लगाने से आपके भाग्य खुल जाता है। आपको किसी भी तरह से धन की कमी नही होती। इसलिए उत्तर दिशा में भी खिड़की का निर्माण करवाना शुभ माना गया है

वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा यम की दिशा होती है, इसलिए दक्षिण दिशा में खिड़की का होना अशुभ माना जाता है। इस दिशा में खिड़की खुलवाने से रोग और शोक की संभावना बढ़ जाती है। यदि आपके घर की दक्षिण दिशा में खिड़की बनी गई है तो उसे बिना काम के ना खोलें या फिर उसपर कोई मोटा पर्दा लगाकर रखें।

नैऋत्य कोण यानि की दक्षिण और पश्चिम दिशा का भाग में खिड़की नहीं बनवानी चाहिए। क्योंकि इस दिशा के स्वामी राहु-केतु हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की खिड़कियों की संख्या हमेशा सम में होना चाहिए यानि 2, 4, 6 इस तरह से होनी चाहिए। विषम संख्या में खिड़कियों का निर्माण सही नहीं रहता है।

घर की खिड़कियों को हमेशा साफ सुधरा रखा जाना चाहिए। और साथ ही में इस स्थान पर मनी प्लाट लगा देना चाहिए। खिड़कियों में पर्दे डालकर रखना चाहिए।

खिड़की में एक पल्ला नही होना चाहिए, हमेशा दो पल्लो की बनवानी चाहिए। दरवाजे हमेशा अंदर की ओर खुलने चाहिए। घर के खिड़की दरवाजे खुलते समय आवाज नहीं होनी चाहिए।

उत्तरमुखी का दरवाजे और खिड़कियां हमेशा लाभकारी होते हैं। इस दिशा में घर के सबसे ज्यादा खिड़की, दरवाजे बनवाने चाहिए। उत्तर दिशा में बने हुआ दरवाजे और खिड़कियां आपके घर में सुख-समृद्धि, प्रसिद्ध और संपन्नता लेकर आते हैं।