
महिला ने भालू को समझा डॉगी और ले आई घर पर, अब चुकानी होगी ये भारी कीमत!
नई दिल्ली: कई लोगों को शौक होता है कि वो घर में डॉग ( dog ) पालते हैं, लेकिन सोचिए कि अगर उस डॉग की जगह आप कोई और जानवर पाल ले जैसे कि भालू। हैरान मत होइए जनाब। दरअसल, ऐसा सच में हुआ है। एक मलेशियन सिंगर ने भालू को कुत्ता समझकर पाल लिया। वहीं जब पुलिस को इस मामले के बारे में पता चला तो वो भालू को तो ले गए। साथ ही उन्होंने महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब ये मामला सोशल मीडिया ( social media ) पर चर्चा का विषय बना हुआ है और इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
क्या है वीडियो में
मलेशियन सिंगर जरिथ सोफिया यसीन का कहना है कि वो भालू ( bear ) के बच्चे को कुत्ता समझकर घर ले आई थी। साथ ही उनका कहना है कि दो हफ्ते पहले ही उन्हें ये मिला था। उन्होंने बताया कि रात के समय उन्हें ये सड़क के किनारे पर दिखा। उन्हें लगा कि ये कुत्ता है। वो बीमार लग रहा था और मैं उसकी मदद करना चाहती थी। साथ ही उन्होंने साफ किया कि न तो मेरा मकसद उसका शोषण करना था और मुझे पता है कि भालू को पाला नहीं जाता। वहीं इस भालू से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल ( viral ) हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक भालू खिड़की से बाहर की तरफ देख रहा है।
वन्य जीव डिपार्टमेंट ने घर में मारी रेड़
वहीं जब वीडियो वायरल होने लगा तो इसके बाद मलेशिया ( Malaysia ) विभाग के वन्य जीव डिपार्टमेंट ने महिला के घर पर रेड़ मारी। लोग सोशल मीडिया पर महिला की काफी आलोचना भी कर रहे हैं। महिला पर पर केस चलाया जा रहा है। ऐसे में अगर वो दोषी पाई जाती है तो महिला को 10 साल की जेल या 45 लाख का जुर्माना या फिर दोनों हो सकती है। हालांकि, अभी महिला के भालू की मालिकन होने का कोई सबूत नहीं मिला।
Published on:
14 Jun 2019 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
