14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MS Dhoni Birthday: जब धोनी ने अपने दोस्त की जान बचाने के लिए भेजा था प्राइवेट हेलीकॉप्टर, जानें क्या है पूरी कहानी

7 जुलाई 1981 में जन्मे थे महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) अपने दोस्त की जान बचाने के लिए भेजा था प्राइवेट हेलीकॉप्टर एक्यूट पैंक्रियाटिटीज से ग्रसित थे उनके दोस्त

2 min read
Google source verification
MS Dhoni Birthday: know about his friend santosh lal

MS Dhoni Birthday: जब धोनी ने अपने दोस्त की जान बचाने के लिए भेजा था प्राइवेट हेलीकॉप्टर, जानें क्या है पूरी कहानी

नई दिल्ली। हर साल महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) अपना जन्मदिन 7 जुलाई को मनाते हैं। कहते हैं 7 नंबर उनके लिए लकी है। एमएस धोनी का क्रिकेट स्टार बनने के पीछे का श्रेय जितना उनकी मेहनत पर जाता है उतना ही उनके आस-पास के लोगों के साथ पर भी जाता है। धोनी का करियर सफल बनाने में उनके परिवार और उनके दोस्तों ने हमेशा उनका साथ दिया। वैसे तो धोनी के बारे में कई बातें मशहूर हैं लेकिन सबसे ज्यादा खास है उनका हेलीकॉप्टर शॉट। उनका ये हेलीकॉप्टर शॉट ( helicopter shot ) उनका ईजाद किया हुआ नहीं है बल्कि उनके एक बचपन के दोस्त ने उन्हें ये शॉट मारना सिखाया था। इस बात का ज़िक्र उनके जीवन पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में किया गया है।

फिल्म के मुताबिक, उन्हें ये शॉट उनके दोस्त संतोष लाल ने सिखाया था। जिनकी मौत 2013 में हो गई थी। संतोष इस शॉट को थप्पड़ शॉट कहा करते थे। धोनी ने जब एक बार अपने दोस्त को ये शॉट मारते देखा तो उन्होंने अपने दोस्त से गुज़ारिश की कि वो उन्हें ये शॉट सिखाएं। धोनी ने संतोष से ये शॉट कुछ समोसों के बदले सीखा था। जब धोनी का चयन इंडिया टीम में हुआ तब भी उन्होंने अपने दोस्तों का साथ नहीं छोड़ा। हर सुख-दुख में धोनी उनके साथ खड़े रहे। इस बात का सबूत ये है कि जब धोनी के दोस्त संतोष लाल एक बीमारी से जूझ रहे थे। तब धोनी ने हर संभव कोशिश की अपने दोस्त को बचाने के लिए। बताया जाता है कि संतोष एक्यूट पैंक्रियाटिटीज से ग्रसित थे।

एक बार जब धोनी टीम इंडिया के साथ विदेशी दौरे पर थे तब उन्हें पता चला कि संतोष को तत्काल मेडिकल केयर की ज़रुरत थी। तभी धोनी ने तत्काल प्रभाव से एयर एंबुलेंस की व्यवस्था रांची से दिल्ली के लिए की ताकि संतोष का अच्छी तरह से इलाज हो सके। लेकिन होनी को कुछ और ही मंज़ूर था। मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर बनारस में ही उतारना पड़ा। दुर्भाग्य से संतोष को बचाया न जा सका। धोनी और संतोष बचपन से ही पक्के दोस्त रहे हैं। दोनों ने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेली और दोनों झारखंड में कई टूर्नामेंट खेलने साथ-साथ गए।