
mysterious creature
नई दिल्ली। दुनिया में कई अजीबो-गरीब जीव होते हैं, जिनके बारे में न तो कभी सुना है और न ही देखा। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक काले रंग का विचित्र-सा दिखने वाला जीव नजर आ रहा है। इसे देख लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे रहस्यमयी जीव मान रहे हैं। तो वहीं ज्यादातर लोगों का कहना है कि ये एलियन या उससे संबंधित है।
कुछ लोगों ने इस जीव की तुलना हॉलीवुड मूवी मार्वल में दिखाए गए खलनायक एलियन वेनम से की है। मालूम हो कि इस वीडियो को 2 हफ्ते पहले अपलोड किया गया था। इसे ट्विटर यूजर @sunnyarkade ने अपलोड किया था। इस अनोखे कीड़े जैसे जीव का वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था कि कोई भी जानता है कि यह क्या है?
14 सेकंड के इस वीडियो में एक चट्टान पर अजीब काले जीव को दिखाया गया है। वीडियो बनाने वाला युवक ने एक ब्लेड का इस्तेमाल करके इसे अलग करने की कोशिश की। मगर इसकी लंबाई हैरान करने वाली थी। वीडियो को अब तक लगभग 19.5 मिलियन बार देखा गया है। सीबीआर के मुताबिक, ये जीव वास्तव में एक बूटीक कीड़ा (Bootlace warm) है। ये दुनिया के सबसे लंबे जानवरों में से एक है। इसकी लंबाई 180 फीट तक बढ़ सकती है। यह कीड़ा एक जहरीले बलगम को स्रावित करता है जो उकसाए जाने पर उसके शिकारियों को पैरालाइज तक कर सकता है।
Published on:
09 Apr 2020 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
