12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धरती पर मौजूद हैं 8 महाद्वीप, वैज्ञानिकों ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा, जानें पूरा मामला

इस आठवें महाद्वीप का नाम है जीलैंडिया (Zealandia)और ये यह करीब 2.30 करोड़ साल पहले प्रशांत महासागर(Pacific Ocean) में डूब गया था। अब वैज्ञानिकों ने Zealandia का Map तैयार कर लिया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Jun 28, 2020

New maps of Earth's lost 8th  continent, Zealandia

New maps of Earth's lost 8th continent, Zealandia

नई दिल्ली। बचपन से हम पढ़ते आए हैं कि पृथ्वी पर 7 महाद्वीप (continent) हैं, लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों को एक नए महाद्वीप (continent) के बारे में पता चला है। वैज्ञानिकों ने अपनी नई रिसर्च से दुनिया को चौंका दिया है। नई खोज में पता चला है कि धरती पर सात नहीं बल्कि 8 महाद्वीप (Earth's lost 8th continent) हैं। इस नए महाद्वीप को वैज्ञानिकों ने जीलैंडिया (Zealandia) नाम दिया है।

Video: पत्ते खाने के लिए भैंस के उपर चढ़ गई बकरी, जुगाड़ देख लोग चरण 'छूने' को तैयार !

वैज्ञानिकों ने धरती पर 8वें महाद्वीप का एक नक्शा भी तैयार किया है, Map के मुताबिक, धरती पर सात नहीं बल्कि आठ महाद्वीप थे, जिनमें से एक समुद्र में डूब चुका है। दुनिया की 8वां महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया से दक्षिण पूर्व की ओर न्यूजीलैंड (GNS Science in New Zealand) के ऊपर है।

दुनिया का सबसे 'नन्‍हा शेफ, एक साल की उम्र में बनाता है खाना ! देखें वीडियो

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये महाद्वीप 50 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है। यानी यह भारत के क्षेत्रफल से करीब 17 लाख वर्ग किलोमीटर बड़ा है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड का रिसर्च इंस्टीट्यूट ‘GNS Science’ साल 1995 से इस जीलैंडिया की खोज कर रही है। साल 2017 में इसका पता चल गया था लेकिन अब रिसर्च टीम ने धरती के इस आठवें महाद्वीप का संभावित नक्शा भी तैयार कर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक करीब 2.50 करोड़ साल पहले ये महाद्वीप प्रशांत महासागर(Pacific Ocean) में समा गया था। हालांकि, नक्शे के हिसाब से इसका एक छोटा हिस्सा अभी भी बचा हुआ है, जो न्यूजीलैंड में है।