27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिरी ओवर में नीता अंबानी ने किया ये काम, फैंस बोले मुंबई को इन्होंने ही जिताया फाइनल

मुंबई ने जीती आईपीएल की ट्रॉफी नीता अंबानी का वीडियो हुआ वायरल लोगों ने कही ये बड़ी बात

2 min read
Google source verification

image

Prakash Chand Joshi

May 13, 2019

nita ambani

आखिरी ओवर में नीता अंबानी ने किया ये काम, फैंस बोले मुंबई को इन्होंने ही जिताया फाइनल

नई दिल्ली:आईपीएल ( IPL ) 2019 का समापन रविवार रात को हो गया। जहां मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians ) ने चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings ) को 1 रन से मात देकर ट्रॉफी जीत ली। अपने शुरू के ओवरों में महंगे साबित हुए लसिथ मलिंगा ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर कमाल करके मुंबई को ट्रॉफी दिला दी। वहीं मैच के दौरान मुंबई टीम की ओनर नीता अंबानी काफी टेंशन में नजर आ रही थी। वहीं उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, आखिरी ओवर में नीता अंबानी ( Nita Ambani ) स्टैंड में बैठकर मंत्र पढ़ती हुई नजर आई। आखिरी ओवर मलिंगा डाल रहे थे। वहीं स्टैंड में नीता अंबानी हाथ जोड़कर मंत्र पढ़ रही थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर और पसंद किया जा रहा है। यही नहीं मुंबई इंडियंस के फैंस जीत का असली हकदार नीता अंबानी को ही मान रहे हैं। उनका ये वीडियो ट्विटर ( Twitter ) पर काफी वायरल ( viral ) हो रहा है। लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। शिल्पी तिवारी नाम की यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'हैल्लो नीता अंबानी क्या आप भारत के साथ विश्व कप के दौरे पर जा सकते हैं !!! बस इतना ही करना है !!'

सोशल मीडिया ( social media ) पर लोग कह रहे हैं कि नीता अंबानी की दुआ की वजह से ही मुंबई इंडियंस आईपीएल का फाइनल मैच जीती है। वहीं इस पर खुद नीता का कहना है कि 'मैं आखिरी ओवर देख नहीं पा रही थी। मैं बस लोगों के शोर से समझ पा रही थी कि मैच में क्या हो रहा है। 2013, 2015, 2017 और 2019 में रोहित शर्मा ने कप्तानी की और चैंपियन बनाया। टीम को जिताने के लिए उनको बधाई और टीम वाकई शानदार है।' गौरतलब, है कि इस मैच में मुंबई ने धोनी की टीम को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन निर्धारित 20 ओवर में चेन्नई 148 रन ही बना सकी और फाइनल मैच को जीतकर मुंबई ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।