
Can you find hidden bird in 4 seconds in above picture?
ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) को आँखों का धोखा भी कहते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही हमें ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। कई बार इस तरह की तस्वीरें कुछ वेबसाइट्स पर भी देखने को मिलती हैं। अक्सर ही इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। इनमें छिपी पहेली की वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों की मज़ेदार बात यह है कि लोगों को इन तस्वीरों में बताई हुई एक चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़ेदार होने के साथ-साथ दिमागी कसरत के लिए भी अच्छा होता है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको तस्वीर में पत्तों के बीच छिपी एक चिड़िया को ढूंढ़ना है।
क्या आप ढूंढ सकते हैं तस्वीर में छिपी चिड़िया?
ऊपर दी हुई तस्वीर में एक पौधे के पत्ते दिखाई दे रहे हैं। पर इस तस्वीर में पत्तों के बीच एक चिड़िया भी छिपी हुई है। अगर आपने इस छिपी हुई चिड़िया को 4 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।
आपकी मदद के लिए पेश है एक हिंट
अगर आप तस्वीर में पत्तों के बीच छिपी चिड़िया को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए एक हिंट पेश करते हैं। यह चिड़िया आपकी नज़रों के सामने ही है।
क्या आपको मिली तस्वीर में छिपी चिड़िया?
क्या आपको तस्वीर में पत्तों के बीच छिपी चिड़िया मिली? और क्या आपको इसमें 4 सेकंड या इससे कम समय लगा? अगर हाँ, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में चिड़िया कहाँ छिपी है।
आइए आपको बताते हैं तस्वीर में कहाँ छिपी है चिड़िया
तस्वीर में पत्तों के बीच चिड़िया कहाँ छिपी है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बीच से कुछ बाहिने ओर चिड़िया दिखाई देगी। आपको इसे देखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमने चिड़िया पर पीला सर्किल भी बना दिया है।
Published on:
14 Sept 2023 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
