17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है हिरण, 5 सेकंड में ढूंढ लिया तो मान जाएंगे कि आप हैं जीनियस

Optical Illusion Image: ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। ऐसी तस्वीरों को देखकर दिमाग तो चकरा जाता है, पर इन्हें सॉल्व करने में मज़ा भी आता है। साथ ही ऐसा करने से दिमाग की कसरत भी हो जाती है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

May 13, 2023

deer_hiding_in_bush.jpg

Deer hiding in bush

ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) यानी कि आंखों का धोखा। अक्सर ही सोशल मीडिया या किसी अन्य वेबसाइट पर ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह की तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। इसकी वजह होती है इनमें छिपी पहेली। दरअसल ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों में लोगों को बताई हुई एक चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता और लोग काफी कोशिश करने के बाद भी ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों में बताई हुई छिपी चीज़ को नहीं ढूंढ पाते। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़ेदार तो है ही, साथ ही इससे दिमागी कसरत भी हो जाती है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको झाड़ियों में छिपा हुआ एक हिरण ढूंढ़ना है।


क्या आप ढूंढ सकते हैं तस्वीर में छिपे हिरण को?

ऊपर दी हुई तस्वीर में एक जंगल दिखाया गया है जिसमें कई झाड़ियाँ और पेड़ हैं। पर इस तस्वीर में एक हिरण भी छिपा हुआ है। अगर आपने इस छिपे हिरण को 5 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।

चलिए देते हैं एक हिंट

अगर आप हिरण को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपको एक हिंट देते हैं। यह हिरण आपकी नज़रों के सामने ही है। और वो भी झाड़ियों में।

क्या आप उस छिपे हुए हिरण को ढूंढ पाएं?

अगर आपने तस्वीर में छिपे हिरण को 5 सेकंड में ढूंढ लिया, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में हिरण कहाँ छिपा है।

कहाँ हैं हिरण?

तस्वीर में हिरण कहाँ छिपा है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दाहिने तरफ झाड़ियों में हिरण दिखाई देगा। आपको इसे देखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमने हिरण पर पीला सर्किल भी बना दिया है।


यह भी पढ़ें- बुज़ुर्ग को लूटने की कोशिश करना पड़ा लुटेरे को भारी, हुआ चारों खाने चित्त, देखें वीडियो