2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुज़ुर्ग को लूटने की कोशिश करना पड़ा लुटेरे को भारी, हुआ चारों खाने चित्त, देखें वीडियो

Robbery Attempt Goes Wrong: दुनियाभर में लूटपाट के कई मामले देखने को मिलते हैं। पर कई बार लूटपाट के मंसूबों में लुटेरों को कामयाबी नहीं मिलती और उन्हें लूटपाट की कोशिश करने के लिए ऐसा सबक मिलता है जिससे वो चारों खाने चित्त हो जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 12 May 2023, 1:46 PM IST

robber_trying_to_rob_an_old_man.jpg

Robber trying to rob an old man

लूटपाट दुनियाभर में एक गंभीर समस्या है। अक्सर ही लूटपाट के मामलों के वीडियो टीवी या सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। पर कई बार लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने में लुटेरों को कामयाबी नहीं मिलती। बल्कि ऐसा करने की कोशिश उन्हीं पर भारी पड़ जाती है और उन्हें ऐसा सबक मिलता है जिसके बारे में उन्होंने लूटपाट करने से पहले सोचा भी नहीं होता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो एक बुज़ुर्ग को लूटने की कोशिश करता है।


लुटेरे ने की बुज़ुर्ग को लूटने की कोशिश

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक लुटेरा एक बुज़ुर्ग आदमी को लूटने की कोशिश कर रहा है। लुटेरा बुज़ुर्ग आदमी को अपने एटीएम से पैसे निकालकर लुटेरे को देने के लिए दबाव बना रहा है। जब बुज़ुर्ग आदमी वहाँ से जाने की कोशिश करता है तो लुटेरा उसे पकड़ लेता है और वहाँ से जाने भी नहीं देता।

लुटेरे को मिला सबक

बुज़ुर्ग आदमी को लूटने की कोशिश करना लुटेरे को भारी पड़ता है और उसे जल्द ही अपना सबक मिलता है। जब लुटेरा बुज़ुर्ग आदमी पर एटीएम से पैसे निकालकर उसे देने के दबाव बना रहा होता है, तभी वहाँ एक शख्स आता है। उसे जैसे ही बुज़ुर्ग आदमी से पूरी बात का पता चलता है, वैसे ही वह लुटेरे के मुंह पर घूंसा मारकर उसे चारों खाने चित्त कर देता है।


यह भी पढ़ें- सड़क पर शख्स ने की कुत्ते को लात मारने की कोशिश, मिला सबक, देखें वीडियो

वीडियो को मिल रहा है सही रिस्पॉन्स

ट्विटर पर इस लुटेरे की बुज़ुर्ग आदमी को लूटने की कोशिश और फिर उसे सबक मिलने के वीडियो को सही रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके ट्वीट को 18 घंटे में ही अब तक करीब 1,74,700 से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर 68,500+ व्यूज़ मिले हैं। साथ ही इस पर अब तक 2,271 लाइक्स, 126 रीट्वीट्स, 17 कोट ट्वीट्स और 21 रिप्लाईस आ चुके हैं। इतना ही नहीं, इस ट्वीट को अब तक 20 लोग बुकमार्क भी कर चुके हैं। इस वीडियो पर व्यूज़, लाइक्स, रीट्वीट्स, कोट ट्वीट्स और रिप्लाईस अभी और भी बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें- स्टोर को नुकसान पहुंचाना पड़ा शख्स को भारी, देखें वीडियो