
Can you find Money in above picture?
ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) यानी कि आँखों का धोखा। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही हमें ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। कई बार कुछ वेबसाइट्स पर भी इस तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह की तस्वीरें ट्रेंड करती हैं। इनमें छिपी पहेली की वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों की मज़ेदार बात यह है कि लोगों को इन तस्वीरों में बताई हुई एक चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़े के साथ-साथ दिमागी कसरत के लिए भी अच्छा है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको तस्वीर में छिपे Money को ढूंढ़ना है।
क्या तस्वीर में छिपे Money को आप ढूंढ सकते हैं?
ऊपर दी हुई तस्वीर में कई सारे Honey टेक्स्ट्स लिखे हुए हैं। पर इस तस्वीर में सभी Honey टेक्स्ट्स के बीच एक Money टेक्स्ट भी छिपा हुआ है। अगर आपने छिपे हुए Money को 6 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।
चलिए आपकी मदद के लिए देते हैं एक हिंट
अगर आप तस्वीर में छिपे Money को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए एक हिंट देते हैं। यह Money दाहिने ओर है।
क्या आपको मिला तस्वीर में छिपा Money?
क्या आपको तस्वीर में छिपा Money मिला? और क्या आपको इसमें 6 सेकंड या इससे कम समय लगा? अगर हाँ, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में Money कहाँ छिपा है।
तस्वीर में कहाँ छिपा है Money? चलिए जानते हैं जवाब
तस्वीर में Money कहाँ छिपा है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दाहिने ओर ऊपर से 7वें नंबर पर आपको Money दिखाई देगा। आपको इसे देखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमने Money को लाल मार्क भी कर दिया है।
Published on:
26 Oct 2023 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
