
Can you find hidden pencil in above image?
ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) को आँखों का धोखा भी कहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही हमें ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। कई बार कुछ वेबसाइट्स पर भी इस तरह की तस्वीरें हमें दिख जाती हैं। सोशल मीडिया पर तो ऐसी तस्वीरें ट्रेंडिंग टॉपिक होती हैं। इनमें छिपी पहेली की वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों की मज़ेदार बात यह है कि लोगों को इन तस्वीरों में बताई हुई एक चीज़ को ढूंढना होता है पर इसे एक तय समय में करने की चुनौती होती है। ऐसा करना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़े के साथ-साथ दिमागी कसरत के लिए भी अच्छा है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको तस्वीर में किताबों के बीच छिपी एक पेन्सिल को ढूंढ़ना है।
क्या तस्वीर में छिपी पेन्सिल को आप ढूंढ सकते हैं?
ऊपर दी हुई तस्वीर में कई साड़ी किताबें हैं। पर इन किताबों के बीच एक पेन्सिल भी छिपी है। अगर आपने छिपी हुई पेन्सिल को 5 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।
चलिए आपकी मदद के लिए देते हैं एक हिंट
अगर आप तस्वीर में किताबों के बीच छिपी पेन्सिल को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए एक हिंट देते हैं। यह पेन्सिल तस्वीर में दाहिने ओर और कुछ बीच में है।
क्या आपको मिली तस्वीर में छिपी पेन्सिल?
क्या आपको तस्वीर में छिपी पेन्सिल मिली? और क्या आपको इसमें 5 सेकंड या इससे कम समय लगा? अगर हाँ, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में पेन्सिल कहाँ छिपी है।
तस्वीर में कहाँ छिपी है पेन्सिल? चलिए जानते हैं जवाब
तस्वीर में पेन्सिल कहाँ छिपी है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दाहिने ओर और कुछ बीच में आपको पेन्सिल दिखाहै देगी। आपको इसे देखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमने पेन्सिल पर पीला सर्किल भी बना दिया है।
Published on:
27 Oct 2023 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
