
Can you find Rabbit in this image?
ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) यानी कि आंखों का धोखा। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही हमें ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। कई बार कुछ वेबसाइट्स पर भी इस तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह की तस्वीरें ट्रेंड करती हैं। इनमें छिपी पहेली की वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों की मज़ेदार बात यह है कि लोगों को इन तस्वीरों में बताई हुई एक चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़ेदार होने के साथ ही दिमागी कसरत भी करा देता है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको एक तस्वीर में छिपे हुए एक खरगोश को ढूंढ़ना है।
तस्वीर में छिपा है खरगोश, क्या ढूंढ सकते हो आप?
ऊपर दी हुई तस्वीर में एक पेड़ और कुछ जानवर दिखाई दे रहे हैं। पर इस तस्वीर में एक खरगोश भी छिपा हुआ है। अगर आपने इस छिपे खरगोश को 5 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।
आपको हो आसानी, इसलिए पेश है एक हिंट
अगर आप तस्वीर में छिपे खरगोश को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए एक हिंट देते हैं। यह खरगोश आपकी नज़रों से दूर नहीं है।
क्या आपको मिला तस्वीर में छिपा खरगोश?
क्या आपको तस्वीर में छिपा खरगोश मिला? और क्या आपको इसमें 5 सेकंड या इससे कम समय लगा? अगर हाँ, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में खरगोश कहाँ छिपा है।
तस्वीर में कहाँ छिपा है खरगोश? चलिए जानते हैं
तस्वीर में खरगोश कहाँ छिपा है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बाहिने पेड़ पर दोनों टहनियों के बीच खरगोश दिखाई देगा। आपको इसे देखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमने खरगोश पर लाल सर्किल भी बना दिया है।
Published on:
05 Sept 2023 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
