
Optical Illusion: Spot 6 Hidden Animals in 6 Seconds In This Picture and break world record
ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को तेज बनाता है। इसकी तस्वीरों में काफी कुछ छिपा होता है जिसे हल करना दिमाग और आँखों दोनों को ही प्रभावित करता है। कुछ में आपकी तेज नजर टेस्ट होती है तो कुछ में आपकी क्रीऐटिवटी को भी टेस्ट करता है। आज एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको छिपे हुए जानवरों को ढूँढना है। इसे ढूँढना किसी के लिए आसान है तो कुछ के लिए थोड़ा कठिन।
क्या आप ढूंढ सकते हैं 6 सेकंड में 6 जानवर?
आप जिस फोटो को देख रहे हैं वो इतनी सरल नहीं है क्योंकि इसमें 1-2 नहीं बल्कि 6 जानवर छिपे हैं। 17 फीसदी लोग ही केवल 4 ही ढूंढ सके तो कुछ ने 6 ढूंढ लिए लेकिन काफी टाइम लगाया। आपको लेवल 6 सेकंड में 6 जानवर ढूँढने हैं जो अब तक किसी ने नहीं किया। यदि आप ऐसा कर लेते हैं तो ये किसी विश्व रिकार्ड से कम नहीं होगा।
इस तस्वीर में आपको पहाड़, पेड़ फूल और फल जैसी चीजें नजर आ रही होंगी। आपको इनमें ही 6 जानवरों को ढूँढना है। क्या आपने 6 जानवर ढूंढ लिए? नहीं तो जरा तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए ये जानवर कहाँ छिपे हैं।
नहीं ढूंढ पाएं तो देखें जवाब
यदि आप इस तस्वीर में 6 जानवर नहीं ढूंढ पाए हैं तो हम आपको बताते हैं। इस तस्वीर को काफी ध्यान से देखिए और थोड़ा ज़ूम करिए। बाएं साइड में आपको सबसे पहले फूल दिखेगा जिसपर एक तितली बनी नजर आएगी। जो हरे रंग के पौधों पर बैठी है। इसके ठीक बगल में बाएं साइड में जो पेड़ है उसके ताने को ध्यान से देखिए उसमें आपको मगरमच्छ बना हुआ दिखाई दे जाएगा। तितली के दायें साइड जो घास बनी है उसे देखेंगे तो आपको सांप दिखाई दे जाएगा। दाहिने पेड़ और झड़ी को जब मिलाजर देखेंगे तो आपको एक हिरन के बच्चे की आकृति बनी हुई दिखाई देगी।
इसके बाद पहाड़ पर देखिए जिसपर आपको एक ऊंट की आकृति दिखाई देगी जो पेड़ की पत्तियों को खा रहा है। उन्हीं पत्तियों में आपको एक खरगोश की आकृति दिखाई देगी।
इस तरह से 6 जानवर आपको दिखाई दे गए होंगे। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दिखाइए और उनका भी टेस्ट लेकर उन्हें कन्फ्यूज़ करिए।
Published on:
15 Aug 2022 07:33 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
