दरअसल, अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु के एक किसान ने अपने खेत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर ( Temple ) बनवाया है। शख्स ने कहा कि वो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित हैं और उन्हें उसे इसका फायदा भी मिला है। शख्स का नाम है पी शंकर जो कि 50 साल का है। शंकर ने लगभग करीब 63 किलोमीटर दूर इराकुड़ी गांव में पिछले सप्ताह मंदिर का उद्घाटन किया और वह प्रतिदिन आरती करता है। यह मंदिर आठ गुना आठ फीट का है और इसकी फर्श पर टाइल लगी हुई हैं।