पिटबुल एक शब्द है जिसका प्रयोग सामान्यतया मोलोसेर नस्ल समूह के कुत्तों की कई नस्लों का वर्णन करने में किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस बेहद आक्रामक और सिरफिरे किस्म की इन प्रजातियों को जर्मनी, डेनमार्क, स्पेन, ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड, रोमानिया, कनाडा, इटली और फ्रांस में बैन किया गया है। ताकतवर जबड़ों वाला पिटबुल अपने इलाके के लेकर बहुत ही गुस्सैल होता है। गुस्सा आने पर मालिक भी इसे काबू नहीं कर पाता है। पिटबुल को पालने वाले लोग देखने में काफी सख्त और कड़क लग सकते हैं लेकिन अंदर से ये लोग काफी संवेदनशील और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले होते हैं।