8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अब बाल्टी के लिए भी किडनी बेचना पड़ेगा, देवा रे देवा’, Amazon पर 25,999 रु में मिल रही बाल्टी, Sold Out होने पर चौंक रहे नेटिज़ेंस

अमेज़न पर एक विक्रेता प्लास्टिक बाथरूम की बाल्टी को 55 प्रतिशत छूट के बाद 25,999 रुपये में बेचते हुए पाया गया है। इतना ही नहीं, इस ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म पर एक अन्य विक्रेता ने करीब 10,000 रुपये में दो प्लास्टिक मग को लिस्ट किया हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 24 May 2022, 9:13 PM IST

Amazon पर 25,999 रु में मिल रही बाल्टी, Sold Out होने पर चौंक रहे नेटिज़ेंस

Amazon पर 25,999 रु में मिल रही बाल्टी, Sold Out होने पर चौंक रहे नेटिज़ेंस

अब तक आपने अपने घर में इस्तेमाल की जा रही जितनी भी बाल्टियां खरीदी हैं उसकी कीमत कितनी होगी? ज्यादा से ज्यादा एक बाल्टी की कीमत 300 रुपए होगी। शायद ये कीमत भी ज्यादा ही होगी, क्योंकि मंगल-बुध बाजार, या यूं कहें साप्ताहिक बाजार में आप इन्हें आधी कीमत पर खरीद सकते हैं। मगर क्या आप जानते हैं एक बाल्टी जो इस वक्त Amazon पर बिक रही है उसकी कीमत बहुत हाई है। जी हां, गुलाबी रंग की इस बाल्टी को 25 हजार रुपयों से भी ज्यादा है।

इस बाल्टी की क्या खासियत है, इसकी इतनी ज्यादा कीमत क्यों रखी गई है? ऐसे सवाल आपके मन में भी उठ रहे होगें। बता दें ट्वीटर पर एक यूजर ने यह चौंकाने वाली तस्वीर शेयर की है। यूजर ने कैप्शन में लिखा, "अभी इसे Amazon पर देखा और मुझे नहीं समझ आ रहा क्या करना है।"

वेबसाइट पर प्लास्टिक की बाल्टी की कीमत मूल रूप से 35,990 रुपये है। वेबसाइट से पता चलता है कि 28 फीसदी की छूट के बाद बाल्टी की कीमत घटकर 25,999 रुपये रह जाती है। तो वहीं Amazon पर सिर्फ एक्सपेंसिव बाल्टी ही नहीं, बल्कि एक्सपेंसिव बाथरूम मग भी बिक रहे हैं। एक दूसरे विक्रेता ने अपने इस बाथरूम मग की कीमत 22,080 दिखा रखी है जिसे वह 55 प्रतिशत छूट देने के बाद 9,914 रुपए हो जाती है।


बता दें, कई बाक विक्रेताओं से अपने सामान को लिस्ट करते समय गलतियां हो जाती हैं। ऐसा ही यहां भी हुआ होगा। भले ही यह एक गड़बड़ की तरह लगता है, ट्विटर उपयोगकर्ता इन महंगे प्लास्टिक मग और एक बाल्टी के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और अमेज़न को ट्रोल कर रहे हैं।

हालांकि, यह पूरी तरह से कंपनी की गलती नहीं है, क्योंकि विक्रेता अपने सामानों को लिस्ट करते वक्त ये गलती कर बैठते हैं, जब उन्हें अपनी गलती दिखाई देती है तो उसे वह तब ठीक कर देते हैं। इन "एक्सपेंसिव" बाल्टी और बाथरूम मग के मामले में भी ऐसा ही है।

यह भी पढ़ें: सेना का 'मिनी डिफेंस एक्सपो' कोलकाता में 6 से 9 जुलाई के बीच

सिर्फ इतना ही नहीं, बाल्टी और मग की कीमत को लेकर तो मजाक कई लोग बना ही रहे थे, मगर मजे की बात ये बी थी की इसे खरीदने के लिए EMI का विकल्प भी उपलब्ध था। इसकी कीमत ने तो सबको चौंकाया ही था, मगर जब नेटिज़ेंस ने इस आइटम को 'आउट ऑफ स्टॉक' देखा तो और चौंक गए। इस कीमत को लेकर सवाल तो उठ ही रहे थे, मगर Sold Out होने के बाद ये सवाल उठने लगे की इस बाल्टी को खरीदा किसने?

यह भी पढ़ें: अमित शाह और IAS पूजा सिंहल की फोटो शेयर करने वाले फिल्ममेकर को कोर्ट से नहीं मिली राहत