उन्होंने बताया कि मार्च के अंत से लेकर मई-जून तक वो एक पेड़ की छांव मे बैठकर क्लास लेती थी। इसके बाद बरसात शुरू हो गई और बारिश के मौसम में यहां भी नेटवर्क आना बंद कर दिया। नेटवर्क की समस्या को दूर करने के लिए स्वप्निल (svapnil) के भाइयों ने पहाड़ी पर एक झोपड़ी बना दी, जहां वे पढ़ाई करने रोज जाती थी।