
नई दिल्ली। खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए जीरे (Cumin Seed) का तड़का लगाया जाता है। मगर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में नकली जीरा बनाया जा रहा है। हैरानी वाली बात यह है कि इसे तैयार करने के लिए घर की सफाई में इस्तेमाल होने वाले फूलझाडू (Jhadu) का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने ऐसे एक गैंग को धर दबोचा है।
नकली जीरा बनाने का ये खेल यूपी के रायबरेली (Raebareli) के महाराजगंज में चल रहा था। यहां फूल झाड़ू बीज से नकली जीरा तैयार करने का अवैध कारोबार चल रहा था। नकली जीरा झाड़ू के जिस बीज से बनाया जाता था, वो 10 रुपये में खरीदा जाता था। फिर उससे तैयार जीरा 220 रुपए किलो बेचा जाता था। मुख्य खाद्य निरीक्षक के मुताबिक नकली जीरा तैयार करने के लिए गुड़ का शीरा और संगमरमर पत्थर का पाउडर भी मिलाया जाता था। इस मिश्रण का प्रयोग धनिया पाउडर में भी किया जा रहा था।
पुलिस ने सूचना पर गांधीनगर, रुद्र नगर, पूरे चूनू, अतरेहटा, पूरे मुडू, हलोर, बबुरिहा मोड़ आदि जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 300 कुंतल नकली जीरा बरामद किया गया। मामले में आधे दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। फूड इंस्पेक्टर की ओर से नकली जीरे का नमूना लिया गया। जिसकी जांच में पाया गया कि ये स्वास्थ के लिए बेहद घातक है। इससे पेट और दिल की बीमारियों का खतरा है।
Published on:
10 Dec 2019 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
