17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंबोडिया में चूहे बने हीरो, बारूदी सुरंग खोजकर बचाई हजारों लोगों की जान

Rats Find Landmines : कंबोडिया के सियेम रीप प्रांत के एक गांव में खोजी गई ये सुरंगे सुरंगें खोजने वाले ये चूहे पूरी तरह से प्रशिक्षित होते हैं

less than 1 minute read
Google source verification
chuha.jpg

Rats Find Landmines

नई दिल्ली। यूं तो चूहों (Rats) का नाम सुनते ही इनसे होने वाले नुकसान का ध्यान आता है। मगर कंबोडिया में इन दिनों यही नन्हें चूहे हीरो बन गए हैं। दरअसल इन चूहों ने जमीन के अंदर मौजद 170 बारूदी सुरंगों (Landmines) को ढूंढ़ कर उन्हें नष्ट कर दिया है। इससे वहां रहने वाले हजारों लोगों की जान बच गई।

बाइक पर बैठकर शख्स को नहाना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा चालान

मालूम हो कि ये चूहे कोई मामूली जीव नहीं है, बल्कि ये पूरी से प्रशिक्षित हैं। इन्हें एंटी पर्सनल लैंडमाइंस डिटेक्शन प्रो़डक्ट डेवलपमेंट (APOPO) नामक संस्था ट्रेनिंग देती है। ऐसे चूहे बारूदी सुरंगों को खोजने और उन्हें खत्म करने में मदद करते हैं। एक चूहे की ट्रेनिंग पर हर महीने करीब 400 रुपए का खर्च आता है। हर चूहे को हफ्तें में पांच दिन बारूदी सुरंगें खोजने की ट्रेनिंग (training) जी जाती है। एक दिन में ये सिर्फ आधे से डेढ़ घंटे की ही प्रैक्टिस करते हैं।

संस्था के मुताबिक इन चूहों ने 170 बारूदी सुरंगों को खोजा और नष्ट किया है। इसी के बाद ये जमीन 19 कंबोडियाई परिवारों को वापस दी गई। इन चूहों ने कंबोडिया के सियेम रीप प्रांत के त्रापियांग क्रासांग गांव में 788,257 वर्ग मीटर की जमीन से बारूदी सुरंगें (Landmines) नष्ट की है। इन चूहों ने न सिर्फ कंबोडिया में बल्कि इससे पहले अंगोला, जिम्बाब्वे और कोलंबिया में भी बारूदी सुंरगों को खोजकर लोगों की जान बचाने का काम किया था।