5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैं बड़ा Sakht Launda हूं, पर यहां मैं पिघल गया! महिलाओं से साथ फोटो खिंचवा कर बोले नागालैंड के मंत्री तेमजिन इमना अलॉन्ग

Sakht Launda: सख्त लौंडा ऐसे शख्स को कहते है जो जो महिलाओं के सामने नहीं पिघलता। पर हाल ही में नागालैंड के मंत्री तेमजिन इमना अलॉन्ग, जो खुद को सख्त लौंडा मानते हैं, पिघल गए। इस बारे में उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर बताया।

2 min read
Google source verification
temjen_imna_along.jpg

Temjen Imna Along poses with group of women

नागालैंड (Nagaland) के उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों के मंत्री तेमजिन इमना अलॉन्ग (Temjen Imna Along) अपने मज़ाकिया अंदाज़ के लिए भी जाने जाते हैं। तेमजिन बीजेपी (BJP) के सदस्य है और नागालैंड में पार्टी के राज्य अध्यक्ष भी। अक्सर ही तेमजिन का मज़ाकिया अंदाज़ सोशल मीडिया पर देखा जाता है और काफी पसंद भी किया जाता है। तेमजिन कुंवारे हैं और अपने कुंवारेपन के बारे में भी मज़ाकिया अंदाज़ ही रखते हैं। हाल ही में तेमजिन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।


सख्त लौंडा पिघल गया

सख्त लौंडा (Sakht Launda) ऐसे शख्स को कहते है जो महिलाओं के सामने नहीं पिघलता। तेमजिन भी खुद को सख्त लौंडा मानते हैं। पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि सख्त लौंडा होने के बावजूद तेमजिन पिघल गए। दरअसल नागालैंड के बीजेपी अध्यक्ष ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में तेमजिन 5 महिलाओं के एक ग्रुप के साथ पोज़ कर रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जिंदगी में हरदम हंसना जरूरी हैं। वैसे तो मैं बड़ा सख्त लौंडा हूं, पर यहां मैं पिघल गया।"

महिलाओं के साथ फोटो क्लिक करवाते समय तेमजिन खुद को मुस्कराने से रोक नहीं सके। इसी वजह से वह कह रहे हैं कि सख्त लौंडा होते हुए भी वह पिघल गए।


फोटो हुई वायरल

तेमजिन की इन महिलाओं के साथ यह फोटो देखते ही देखते ट्विटर पर वायरल हो गई। इस फोटो को अब तक करीब 8 लाख 51,009 लोग देख चुके हैं। साथ ही इस पर अब तक 33,100 लाइक्स, 1,980 रीट्वीट्स, 318 कोट ट्वीट्स और 1,381 रिप्लाईस आ चुके हैं। लोग इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आनंद महिंद्रा ने शेयर किया आदमियों का स्केल पर इडली बनाने का वीडियो, हुआ वायरल