नई दिल्ली। सऊदी प्रिंस शाह सलमान भले ही देश की सड़कों पर महिलाओं को कार चलाने की अनुमति देकर आर्थिक तरक्की के लिए रूढ़ीवादी सोच को कुछ काम करने की सोच रहे हों, लेकिन सऊदी अरब में महिलाओं की आजादी का सपना अभी कोसों दूर है। अभी हाल का उदाहरण ले लीजिए यहां एक टीवी रिपोर्ट को देश छोड़ने की नौबत आ गई, टीवी प्रस्तुतकर्ता को उसके पहनावे के चलते सऊदी अरब में लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। कपड़ों को लेकर हुआ ये विवाद इतना बढ़ गया कि महिला रिपोर्टर को सऊदी अरब छोड़ना पड़ गया। बता दें कि बीते दिनों, इस महीने में, यहां के मनोरंजन प्राधिकरण के प्रमुख को हटा दिया था। दरअसल, एक सर्कस में महिलाओं को टाइट लियोटार्ड्स पहने दिखाने पर कट्टरपंथी नाराज हो गए थे।