
नई दिल्ली। इस दुनिया का एक बड़ा ही साधारण सवाल है, जिसका सटीक जवाब किसी के पास नहीं था। लेकिन अब इसका जवाब मिल गया है। पृथ्वी पर सबसे पहले कौन आया, इसका जवाब मिल चुका है। जी हां, वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब दे दिया है कि इस धरती पर सबसे पहले कौन-सी चीज़ आई। हमने अक्सर ये प्रश्न सुने हैं कि धरती पर पहले इंसान आया या कुछ और। अब आगे से कोई आपसे ये सवाल पूछे तो आप इसका जवाब बड़ी ही आसानी से दे सकते हैं।
वैज्ञानिकों ने बताया कि धरती पर इंसान पहले नहीं बल्कि बाद में आए थे। वैज्ञानिकों की मानें तो पैंसपर्मिया परिकल्पना को किसी भी सूरत में अनदेखा नहीं किया जा सकता है। और इसी दृष्टि से देखें तो धरती पर सबसे पहले अंतरिक्ष से जीवाणु आए थे। ये जीवाणु अंतरिक्ष से आने वाली धूल-मिट्टी और उल्का पिंड की मदद से धरती पर पहुंचे थे। जिससे ये बात साफ हो गई कि धरती पर सबसे पहले जीवाणुओं ने ही जीवन की शुरुआत की थी।
बताते चलें कि आज से करीब 20 साल पहले धरती पर गिरे दो पुरातन उल्का पिंडों को अध्ययन किया गया था। इस अध्ययन में वैज्ञानिकों को चौंकाने वाले नतीजे मिले थे। वैज्ञानिकों ने बताया कि धरती पर गिरे इन उल्का पिंडों में वे सभी ज़रूरी चीज़ें मौजूद थी, जो जीवन के शुरुआत के लिए अनिवार्य होती हैं। कहने का सीधा मतलब ये है कि उन पिंडों में पानी के साथ-साथ ज़रूरी जैविक तत्व भी थे।
डॉक्टर एलिस सिल्वर की किताब ‘ह्यूमन आर नाट केम फ्राम अर्थ’ की मानें तो पृथ्वी पर इंसानों को लाने में एलियनों का ही सबसे बड़ा हाथ है। धरती पर आज से हज़ारों साल पहले एलियन ही हमें लेकर आए थे। इसके साथ ही एलिस ने बताया कि धरती पर रहने वाली सभी जीवित प्रजातियों में मानव प्रजाति सबसे ज़्यादा विकसित है।
Published on:
25 Apr 2018 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
