23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्केटबोर्ड पर स्टंट करना पड़ा शख्स को भारी, हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए होश, देखें वीडियो

Stunt On Skateboard Goes Wrong: दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जो स्टंट करने के शौकीन होते हैं। पर कई बार स्टंट करना इनके लिए भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ एक लड़के के साथ हुआ जो स्केटबोर्ड पर एक पिकप ट्रक के पास स्टंट कर रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
skateboard_stunt_flops.jpg

Skateboard stunt goes wrong

दुनिया में कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें स्टंट करने का शौक होता है। लोग अलग-अलग तरह से स्टंट करते हैं। कई स्टंट्स तो काफी खतरनाक होते हैं लेकिन खतरनाक होने के बावजूद भी लोग पीछे नहीं हटते हैं। कई लोगों को स्केटबोर्ड पर स्टंट करना काफी पसंद होता है। पर हमेशा वैसा नहीं होता जैसा सोचा होता है। ऐसे में कई बार स्टंटबाज़ी लोगों को भारी पड़ जाती है और उनके साथ कुछ ऐसा होता है जिससे उनके होश ही उड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक लड़के के साथ हुआ जो स्केटबोर्ड पर जंपिंग स्टंट कर रहा था।


स्केटबोर्ड समेत जंप करने की कोशिश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जो यूँ तो नया नहीं है पर फिर से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक लड़के को स्केटबोर्ड पर स्टंट करते दिखाया गया है। वीडियो में एक लड़का स्केटबोर्ड चलाते हुए आता है और जंपिंग स्टंट करने की कोशिश करता है। पर इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में शायद ही उसने सोचा होगा।

पिकअप ट्रक से भिड़कर उड़े होश

स्केटबोर्ड जंप कराते हुआ लड़का साइड में खड़े पिकअप के पिछले हिस्से से टकरा जाता है। लड़के का मुंह पिकअप ट्रक के पिछले हिस्से से टकराता है। ऐसा होते ही लड़का सड़क पर ही गिर जाता है और दर्द से कराह उठता है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- चमत्कार! ट्रेन के सामने कूद गई महिला और फिर भी नहीं आई खरोंच, देखें वायरल वीडियो