17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 की उम्र में एब्स बनाकर इस मियां-बीवी ने किया सबको हैरान, डाइट में खाते थे ऐसी चीजें

Fat to Fit body transformation : सरकारी नौकरी करने वाले आदित्य ने 20 किलो तक घटाया वजन सप्ताह में छह दिन करते थे वर्कआउट, हर बॉडी पार्ट्स के हिसाब से करते थे अलग एक्सरसाइज

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Jul 13, 2019

body transformation

40 की उम्र में एब्स बनाकर इस मियां-बीवी ने किया सबको हैरान, डाइट में खाते थे ऐसी चीजें

नई दिल्ली। खुद को फिट रखने के लिए लोगों को जहां कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं 40 की उम्र में एक मारवाड़ी कपल ने एब्स बनाकर सबको चौंका दिया है। इसके लिए उन्होंने घर के मामूली खाने में थोड़े से बदलाव करके ये लक्ष्य हासिल किया है।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक फैट से फिट बनने वाले ये कपल राजस्थान के हैं। उनका नाम आदित्य है। वो राजस्थान के शिक्षा विभाग में काम करते हैं। जबकि उनकी पत्नी गायत्री हाउस वाइफ हैं। उनके दो बच्चे हैं। जिसमें 14 साल का उनका बेटा है, जबकि 9 साल की उनकी बेटी है।

लक्ष्मण जी के बाद इस सेठ ने बदली थी पुल की काया, लक्ष्मण झूले से जुड़ी ये 10 बातें जानकर आप भी होंगे हैरान

रिपोर्ट के अनुसार आदित्य का वजन पहले 72 किलो था। तब उन्हें अपने सारे कपड़े टाइट लगते थे। दूसरे फिट लोगों को देख आदित्य के मन में भी ट्रांसफॉरमेशन का ख्याल आया। उन्होंने खुद फिट बनने के साथ अपनी बीवी को भी इसमें हिस्सेदार बनाया। आदित्य ने अब 20 किलो तक वजन कम कर लिया है। जबकि उनकी पत्नी ने भी 11 किलो वजन घटाया है।

इस मारवाड़ी कपल ने खुद को फिट बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। वे सप्ताह में छह दिन वर्कआउट करते थे। वे हर रोज दो बॉडी पार्ट्स पर फोकस करते हुए उसकी एक्सरसाइज करते थे। चूंकि दोनों लोग वेजिटेरियन हैं, इसलिए वे लंच और ब्रेकफास्ट में पनीर और सोया चंक्स खाते थे। जबकि रात के खाने में थोड़ा चावल और सोया चंक्स खाते थे। सप्ताह या महीने में दो बार वे चीट मील भी खाते थे। इसमें वो अपने मनपसंद की कोई भी डिश खाते थे। विटामिन्स की कमी को पूरा करने के लिए वे थोड़े हेल्थ सप्लीमेंट्स भी लेते थे। आदित्य और उनकी पत्नी के इस जज्बे को देखकर आज सभी हैरान हैं। उनके इस अनोखे बदलाव की कहानी और तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।