12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया का सबसे ‘नन्‍हा Chef’, एक साल की उम्र में बनाता है खाना ! देखें Video

कोबी (chef kobe baby ) का एक instagram account भी है, जिसे 25 लाख से अधिक लोग followe कर चुके हैं। बेबी शेफ instagram पर लोगों को किचन में खाना बनाने के नए-नए टिप्‍स देता नजर आता है.    

2 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Jun 26, 2020

This one-year old chef kobe become famous on social media

This one-year old chef kobe become famous on social media

नई दिल्ली। इन दिनों दुनियाभर में कोरोना वायरस (Corona virus) फैला हुआ है। लोग पिछले 4 महीनों से अपने घरों में कैद हैं। हर तरफ डर का मौहोल है। लोग घवराए हुए हैं। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को में गोल-मटोल लाल टोपी लगाने वाला बच्चा खाना बनाता नजर आ रहा है। इसे देखने के बाद हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान दौड़ जा रही है।

इस शेफ का नाम कोबी (Kobe) है। एक साल के कोबी (Kobe) अमेरिकी राज्य वर्जीनिया (Virginia) में रहता है। कोबी (Kobe) सोशल साइट पर लोगों को किचन में खाना बनाने के नए-नए टिप्‍स देता नजर आता है। कोबे मजाकिया अंदाज में लोगों को केक से लेकर पिज्जा तक कई चीजें बनाना सिखाता है। जिसके वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं।

नन्‍हे शेफ का 'कोबी ईट्स' (Kobe Eats) के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है। जिसपे 25 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। कोबी के इस अकाउंट को उसके माता-पिता मैनेज करते हैं और वही कोबी के वीडियो को भी पोस्ट करते हैं, जिसमें वह अपने किचन में बहुत ही रोचक तरीके से डिशेज तैयार करते हुए दिखाई देता है। इंस्टाग्राम अकाउंट के अलावा कोबी का एक यूट्यूब (YouTube) चैनल भी है, जिसमें लाखों सब्‍सक्राइब भी हैं। सोशल मीडिया पर लोग कोबी को खूब प्यार करते हैं और उसके नए वीडियो के इंतजार में रहते हैं।

देखें कुछ और वीडियो