
माइकल जैक्सन पर लगा था बच्चों के यौन शोषण का आरोप, जानें उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य
नई दिल्ली।माइकल जैक्सन ( Michael Jackson ) पर 13 साल के एक बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप था। जैक्सन का कहना था कि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार है और उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया था। बच्चे से यौन उत्पीड़न के आरोप में जैक्सन के खिलाफ चार महीने तक मुकदमा चला था। हालांकि जांच के बाद उन्हें दोषी नहीं पाया गया। 2005 में आज ही के दिन पॉप स्टार ( pop star ) माइकल जैक्सन को बच्चे के यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया गया था।
दुनिया से यूं तो माइकल जैक्सन जुदा हो चुके हैं लेकिन लोगों के दिलों से नहीं। किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन ने पॉप म्यूजिक को एक नया मुकाम दिया है। उनके नाम पर 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड दर्ज हैं। इतना ही नहीं उनके नाम पर करीब 23 guinness world record भी दर्ज हैं।
माइकल जैक्सन की अंतिम यात्रा को करीब ढ़ाई अरब लोगों ने लाइव देखा था। यह अब तक की सबसे ज्यादा देखो जाने वाली लाइव स्ट्रीमिंग ( live streaming ) है। माइकल जैक्सन के निधन के दिन यानी पच्चीस जून 2009 के दिन तीन बजकर 15 मिनट पर सोशल साइट्स विकिपीडिया Wikipedia , ट्विटरTwitter , aos और इंस्टेंट मैसेंजर ये सभी क्रैश हो गए थे।
Published on:
13 Jun 2019 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
