16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1 मिनट में सबसे ज्यादा बार गले लगकर दो शख्सों ने बनाया रिकॉर्ड, वायरल हुआ वीडियो

Guinness World Record: डेविड रश और जॉश हॉर्टन ने मिलकर कुल 300 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। दोनों के कुछ रिकॉर्ड्स में एक रिकॉर्ड बनाया था 1 मिनट में चाकुओं को उछालते हुए सबसे ज्यादा सेब काटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड। वहीं अब उन्होंने तय किया है कि वह बसे ज्यादा बार गले लगने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे।

2 min read
Google source verification
two_people_made_guinness_world_record_by_hugging_most_of_times_in_one_minute_video_goes_viral.png

इस दुनिया में हुनरबाजों की कोई कमी नहीं है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने इसी हुनर के दम पर बड़े से बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर लेते हैं। जिसके बाद उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में दर्ज हो जाता है। ऐसा ही एक कारनामा हाल ही में दो लोगों ने कर दिखाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दो
शख्स ने सबसे अधिक बार गले लगकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सुनन में थोड़ा हैरतभरा है, लेकिन यही सच है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, डेविड रश और जॉश हॉर्टन (David Rush and Josh Horton) ने मिलकर कुल 300 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। दोनों के कुछ रिकॉर्ड्स में एक रिकॉर्ड बनाया था 1 मिनट में चाकुओं को उछालते हुए सबसे ज्यादा सेब काटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड। वहीं अब उन्होंने तय किया है कि वह बसे ज्यादा बार गले लगने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे।

डेविड रश के यूट्यूब चैनल रिकॉर्ड ब्रेकर रश ने दो दिनों पहले एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वो और जॉश गले लगने के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि 1 मिनट में सबसे ज्यादा गले लगने का वर्ल्ड रिकॉर्ड साल 2019 में बनाया गया था। एंथनी एंडर्सन और डेरियस रकर ने इस रिकॉर्ड को बनाया था। जिन्होंने एक मिनट में 138 बार गले लगाकर रिकॉर्ड बनाया था।

यह भी पढ़े - रक्षाबंधन पर यहां बनाई जा रही सबसे बड़ी राखी, गिनीज बुक में दर्ज होगा नाम


वहीं अब रश और जॉश ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1 मिनट में 153 बार गले लगकर दिखा दिया और सबको हैरान कर दिया। बता दें कि अमेरिका के इडाहो में रहने वाले रश के नाम 250 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों बेहद तेजी से एक-दूसरे से गले लग रहे हैं। बता दें कि रश और जॉश ने पहले अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट से शुरू किया और फिर यूट्यूब की दुनिया में कदम रख दिया।

यह भी पढ़े - OMG: दुनिया में पहली बार महिला के दिमाग में मिला जिंदा कीड़ा, डॉक्टर भी हुए हैरान