2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिपाही ने छुट्टी की अर्जी में लिख दी ऐसी बात, सीनियर्स की हंस-हंस के हालत हुई खराब

इस जवान ने अपने अफसरों को अपनी छुट्टी के लिए जो एप्लिकेशन दी है उसे पढ़कर एक बात तो आप की भी हंसी छूट जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 14 May 2018, 2:15 PM IST

unique application for leave written by up police constable

नई दिल्ली। यूपी पुलिस के एक जवान एक शख्स ने जिस अंदाज में छुट्टी मांगी है उसे जानकर आप हैरान तो होंगे ही लेकिन साथ ही आपकी हंसी भी नहीं रुकेगी। इस पुलिस जवान ने ऐसा कारण बताया जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। हां ये सही है अब आप सोच रहे होंगे कि जवान ने ऐसा क्या लिख दिया तो आए हम आपको बताते हैं की क्या है पूरा माजरा, मनोज नामक यूपी पुलिस के एक सिपाही ने अपनी छुट्टी की एप्लीकेशन में लिखा कि 'उसकी अभी नई-नई शादी हुई है और उसकी पत्नी उसे बहुत याद करती है, इसलिए उसका घर जाना बेहद जरूरी है। इसके बाद सिपाही की अर्जी को तो स्वीकार कर लिया गया है लेकिन ये प्रार्थना पत्र आज कल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

गौरतलब है कि, मनोज ने अपने अफसरों से आठ दिनों की कैजुएल लीव मांगी है। मनोज की तैनाती आगरा जिले में है और उसे करीब आठ दिनों की छु्ट्टी की निहायत ही आवश्यकता है। इस जवान ने अपने अफसरों को अपनी छुट्टी के लिए जो एप्लिकेशन दी है उसे पढ़कर एक बार तो आप की भी हंसी छूट जाएगी। आगरा में तैनात इस सिपाही का नाम मनोज है। छुट्टी के लिए अफसरों की भेजी गई उसकी अर्जी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सिपाही मनोज ने अपनी अर्जी में अपने सीनियर्स से कहा है कि वो उनकी स्थिति को समझने की कोशिश करें और उन्हें छुट्टी प्रदान करने की कृपा करें। खास बात यह भी है कि मनोज अपनी व्यथा अपने सीनियर्स को समझाने में कामयाब भी रहे। आपको बता दें छुट्टी लेने के इस अंदाज के सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चे हैं और लोग जमकर मजे ले रहे हैं। हालांकि सिपाही द्वारा दिये गये इस प्रार्थना पत्र पर उन्हें छुट्टी तो दे दी गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस अर्जी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।