नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी अब हमारे बीच नहीं रहे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। शाम 4 बजे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर हम उनसे जुड़ा हर छोटे से बड़ा किस्सा और कहानी बता रहे हैं। उनके बारे में वैसे तो कई सभी कुछ जग जाहिर है, लेकिन कुछ ऐसी भी बातें हैं जो सिर्फ कुछ ही लोग जानते होंगे। जी हां, हम आपको वो बातें बताने जा रहे हैं, जिनसे अटलजी सख्त नफरत करते थे।