2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉट ऑन वेब

गजब: बिना ड्राइवर के खेत में चल रहा था ट्रैक्टर, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक ऑटोमैटिक ट्रैक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के खेतों में चलता दिख रहा है

Google source verification

image

Vivhav Shukla

Feb 01, 2021

नई दिल्ली। टेस्ला कंपनी अपनी ऑटोमैटिक कारों को भारत में लांच करने की योजना बना रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऑटोमैटिक ट्रैक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के खेतों में चलता दिख रहा है। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई थोड़ी अलग है।

दरअसल खेत में एक शख्स ट्रैक्टर से स्टंट कर रहा था, तभी ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और वो नीचे गिर गया।शख्स के नीचे गिरने के बाद ट्रैक्टर पलटा और वापस सीधा हो गया। सीधा होने के बाद ट्रैक्टर कुछ देर तक पूरे खेत में चलता रहा। जिसके बाद वहां मौजूद दूसरे शख्स ने ट्रैक्टर को कंट्रोल में लाकर उसे रोका।