3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जूस वाले की वीडियो बना रहा था शख्स, जैसे ही कैमरा ठेले के नीचे गया..नज़ारा देख निकल आए आंसू

महज़ 18 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 14,841 लोग शेयर कर चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 7 Oct 2018, 4:08 PM IST

juice

जूस वाले की वीडियो बना रहा था शख्स, जैसे ही कैमरा ठेले के नीचे गया..नज़ारा देख निकल आए आंसू

नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। वीडियो को Bobby Deol नाम के अकाउंट से बीते बुधवार को शेयर किया गया था, जिसे अब तक 4 लाख 18 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वीडियो के साथ एक कैप्शन लिखा गया है- ''विदेशी कंपनियों की हानिकारक कोल्ड ड्रिंक पीने वाले लोग, ये वीडियो देखकर शर्म से डूब मरे...गरीबी की महामारी से आज़ादी कब ??'' कैप्शन को पढ़ने के बाद ऐसा लगा कि वीडियो में विदेशी कोल्ड ड्रिंक के दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे। लेकिन वीडियो में कुछ और ही निकला। लेकिन जो कुछ भी निकला, वो पूरी तरह से कैप्शन से संबंधित था।

शुरूआत में तो ऐसा लगा कि वीडियो में कुछ खास नहीं है, लेकिन जैसे ही वीडियो रिकॉर्ड कर रहा कैमरा नीचे की ओर गया..वहां का नज़ारा देखने के बाद रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल इस वीडियो में एक ऐसा शख्स दिखाई दे रहा है जो किसी शहर के चौराहे पर गन्ने के जूस का ठेला लगाता है। चिलचिलाती गरमी में वह खुली धूप में ठेला लगा रहा है, ताकि जूस बेचकर अपना घर चला सके। थोड़ी ही देर बाद जैसे ही कैमरा ठेले के नीचे वाले हिस्से की ओर जाता है, वहां का नज़ारा देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। आप देखेंगे कि ठेले के नीचे वाली जगह पर ठेले वाले की बच्ची सो रही है। शख्स अपनी बच्ची को दुलारता हुआ दिख रहा है, जो कड़ी धूप में ठेले की छांव में सो रही है।

महज़ 18 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 14,841 लोग शेयर कर चुके हैं। वीडियो को पोस्ट करने का एक ही उद्देश्य है..फेसबुक यूज़र लोगों से यह अपील करना चाहता है कि विदेशी कंपनियों द्वारा बनाई जाने वाली हानिकारक पेय पदार्थों को छोड़ यदि हम इन गरीब लोगों की मेहनत और प्यार से भरा जूस पियेंगे तो एक साथ दो फायदे होंगे। पहला तो ये कि हमारी सेहत खराब नहीं होगी और दूसरा ये कि इन गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी भी समय पर मिल जाया करेगी।