
Lord Shiva
नई दिल्ली। हर आदमी की जिंदगी में रंगों का विशेष महत्व होता है। रंग न सिर्फ इंसान के व्यक्तित्व को निखारते हैं, बल्कि जिंदगी को खुशियों से सरोबार भी करते हैं। इसलिए शिवरात्रि जैसे पावन मौके पर भगवान को प्रसन्न करने के लिए भक्त उनकी पसंद के कपड़े ( Clothes ) पहनने चाहिए।
आज पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से शिवरात्रि ( Shivratri ) मनाई जा रही है। शिवरात्रि का त्योहार शिव ( Shiva ) भक्तों के लिए यह दिन बहुत खास होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इस दिन लोग भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए पूरे मन से पूजा अराधना करते हैं। क्या आप जानते हैं पूजा करने के लिए रंगों का भी बहुत महत्व होता है? आइए जानते हैं भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के वक्त किस रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए...
हरे रंग के कपड़े करे धारण
भगवान शिव की पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहनना काफी अच्छा माना जाता है। वहीं इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप काले कपड़े पहनने से परहेज करे। ऐसा माना जाता है कि भोलेनाथ को काला रंग बिल्कुल पसंद नहीं है। काले वस्त्र से वह क्रोधित हो जाते हैं।
हालांकि अगर आपके पास हरा रंग का कपड़ा नहीं है तो फिर आप शिव जी की अराधना करते समय लाल, सफेद, पीला, आसमानी और केसरिया वस्त्र पहन सकते हैं। सुबह उठकर सबसे पहले नहाने के बाद साफ कपड़े पहनें। एक बात का ओर खास ध्यान रखें आपके कपड़े सूती हों, क्योंकि इन्हें पूजा के लिहाज से शुद्ध माना जाता है।
जबकि पुरुष भक्तों को पूजा करते समय धोती पहननी चाहिए क्योंकि मंत्रोच्चार के समय पुरुषों को दो से अधिक वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए, ऐसा करना सहीं नहीं माना जाता है। शिवरात्रि के दिन सही परिधान में साफ मन के साथ भगवान शिव की पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है।
Published on:
21 Feb 2020 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
