
Found money on Road
नई दिल्ली। बहुत से लोगों को सड़क पर चलते हुए कोई सिक्का, नोट या वॉलेट पड़ा हुआ मिल जाता है। रुपए मिलने से वैसे तो हर कोई खुश होता है, लेकिन क्या आपको पता है इसे वास्तु के लिहाज से भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा होना व्यक्ति के अच्छे समय को दर्शाते हैं। इससे शख्स की किस्मत चमकने वाली होती है। साथ ही ये मां लक्ष्मी के आगमन का भी संकेत होती हैं। तो सड़क पर रुपए मिलना और किन बातों का देता है संकेत आइए जानते हैं।
1.सड़क पर अचानक रुपए मिलना इस बात का संकेत है कि ईश्वर की आप पर असीम कृपा है। मां लक्ष्मी उनसे प्रसन्न हैं। इसलिए उन्हें अचानक धन लाभ हो सकता है और अगर वो उस समय किसी प्रॉपर्टी में निवेश करें तो उसमें फायदा होगा।
2.सड़क पर पड़े सिक्के का मिलना इस बात का भी संकेत है कि जल्द ही आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। आपको हर काम में मनचाही सफलता मिलेगी।
3.ये इस बात की ओर भी इशारा करते हैं कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। अगर सिक्का चांदी या सोने का हो तो ये दैवीय शक्ति की आप पर कृपा को दर्शाता है।
4.रास्ते पर मिला सिक्का इस बात का संकेत है कि आप नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं। ये काम आपको सफलता और धन दोनों ही दिलाएगा। इससे आपको नौकरी में भी सफलता मिल सकती है।
5.अगर रास्ते में आपको सुबह के समय सिक्का या नोट मिले तो इसे गुडलक की निशानी समझा जाता है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति की उन्नति होगी।
Published on:
04 Jan 2021 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
