21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया की सबसे लंबी टांग वाली लड़की, गिनीज वर्ल्डं रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

नई दिल्ली। दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है जिनमें कुछ लोग ऐसे है जो अपने खास कारनामों के चलते जाने जाते है। कभी कोई अपनी बढ़ती मूंछ के चलते सुर्खियों में रहता है तो कोई अपने बढ़ने नाखून के चलते, तो कई अपनी हाइट को लेकर चर्चे में बना रहता है इन्हीं के बीच आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है। जो पूरी दुनिया में अपनी लंबी टांगों की वजह से जानी जाती है।

less than 1 minute read
Google source verification
World's longest legs record

World's longest legs record

दरअसल, अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली 17 साल की मैकी क्यूरिन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। उन्हें दुनिया की सबसे लंबी टांग वाली लड़की का खिताब दिया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मैकी क्यूरिन की लंबाई 6 फीट 10 इंच है और उनकी बाई टांग की लंबाई 135.3 सेमी. है, तो वहीं उनकी दाहिने टांग की लंबाई 134.3 सेमी. है। मैकी क्यूरिन ने रूस में आयोजित किए गए 52.2 इंच के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ कर अब नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज का है

मैकी ने इतना बड़ा सम्मान प्राप्त करने के बाद उन सभी महिलाओं को संदेश में कहा है कि जिन लोगों का शरीर असामान्य शारीरिक विशेषताओं वाला होता है उन्हें छुपकर जीना नही चाहिए। हमें सभी के बीच रहकर अपनी एक अलग पहचान बनाने में अपनी शक्ति लगानी चाहिए। बताया जाता है कि मैकी बचपन से ही अन्य बच्चों की तुलना में लंबी थी। जब वह लगभग 18 महीने की थी तब वह 2 फीट 11 इंच की थी।

मैकी को अपनी इन टांगों की वजह से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे कार में, विमान में बैठने में उन्हें काफी दिक्कत होती है। यही नहीं जूते से लेकर कपड़ों के लिए भी उन्हें काफी परेशानी होती है क्योंकि उनके नाप के कपड़े और जूते नहीं मिलते। ऐसे में उन्हें ये सब बनवाने पड़ते हैं।