1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुबली

ग्रामीण महिला के बैंक खाते से उड़ाए 64 हजार रुपए

मोबाइल फोन पर कोई मैसेज नहीं मिला, ओटीपी नहीं पूछा गया इसके बावजूद कुंदगोल तालुक के यरिनारायणपुर गांव की एक महिला, मल्लव्वा अशोक मुल्लहल्ली के केवीजी बैंक खाते में स्थित 64,000 रुपए उन्हें बताए बिना ऑनलाइन स्थानांतरित (ट्रांसफर) हुए हैं।

Google source verification

ओटीपी बिना पूछे ही रुपए पार
हुब्बल्ली. मोबाइल फोन पर कोई मैसेज नहीं मिला, ओटीपी नहीं पूछा गया इसके बावजूद कुंदगोल तालुक के यरिनारायणपुर गांव की एक महिला, मल्लव्वा अशोक मुल्लहल्ली के केवीजी बैंक खाते में स्थित 64,000 रुपए उन्हें बताए बिना ऑनलाइन स्थानांतरित (ट्रांसफर) हुए हैं।

इस संबंध में कुंदगोल थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मल्लव्वा का कहना है कि जमीन खरीद के सिलसिले में कुंदगोल स्थित सब रजिस्ट्रार (उप पंजीयन अधिकारी) कार्यालय में अंगूठे का निशान देने के बाद कहीं पर भी दोबारा अंगूठे का निशान नहीं दिया। कोई संदिग्ध कॉल भी नहीं आई है। ओटीपी मांगने वाली कोई कॉल भी नहीं आई है।

पीड़ित महिला के बयान के मुताबिक उसके खाते से 24 अक्टूबर से 3 नवंबर तक कुल सात बार मनी ट्रांसफर किए गए हैं। बैंक से पैसे ट्रांसफर का कोई मैसेज नहीं आया है। सिर्फ गृहलक्ष्मी योजना का पैसा जमा होने का मैसेज मात्र आया है। जब वे पैसे लेने बैंक गई तो मामले का खुलासा हुआ। उन्हें जमीन बेचने वाले बसवराज होरट्टी नामक व्यक्ति के खाते से भी 1,500 रुपए ट्रांसफर हुए हैं, उन्हें भी किसी तरह का कोई संदेश नहीं मिला है। दोनों खातों से पैसा ट्रांसफर हुआ है।

बैंक मैनेजर ने कहा, कहीं जिक्र मत करना

मल्लव्वा मुल्लहल्ली ने बताया कि जब मल्लव्वा और उनके पति अशोक ने बैंक जाकर पूछताछ की तो बैंक मैनेजर ने कहा कि इस बात का जिक्र कहीं पर भी मत करना, आपका पैसा आपके खाते में आ जाएगा। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि उनकी मेहनत की कमाई डूब गई और उनका जीवन बर्बाद हो गया। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है। मुझे यह बात हजम नहीं हो रही है कि चूना पत्थर, मजदूरी कर जुटाया गया पैसा अब हमारे खाते में नहीं है। कुंदगोल थाना पुलिस निरीक्षक शिवानंद अंबिगेर ने बताया कि तेजी से मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा।