
छात्र हितों के समर्थन में हाथों में बैनर और भगवा ध्वज लिए जुटे छात्र-छात्राएं।
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कर्नाटक उत्तर इकाई के कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में भगवा ध्वज और बैनर लेकर एकत्रित हुए तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम की शुरुआत परिसर में एकत्रीकरण से हुई, जहां परिषद पदाधिकारियों ने छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों की शैक्षणिक और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं ने एकजुटता दिखाते हुए छात्र अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
Published on:
20 Feb 2026 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
