8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंजणा पटेल समाज का होली उत्सव: ढोल-थाली की थाप पर गूंजा राजस्थानी रंग, सांसद लुम्बाराम चौधरी की मौजूदगी में हुआ गेर नृत्य

स्नेह मिलन समारोहहुब्बल्ली में आंजणा पटेल समाज सेवा संघ हुब्बल्ली-धारवाड़ के तत्वावधान में राजस्थानी परंपरा और संस्कृति के साथ भव्य होली उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्नेह मिलन समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। गोकुल रोड स्थित कोटिलिंग नगर के राजेश्वर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जालोर-सिरोही से भाजपा सांसद लुम्बाराम चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। अलग-अलग […]

less than 1 minute read
Google source verification
समारोह में प्रस्तुति देते गेर दल, सांसद लुम्बाराम चौधरी ने भी ढोल-थाली की थाप पर गेर खेलकर उत्साह बढ़ाया।

समारोह में प्रस्तुति देते गेर दल, सांसद लुम्बाराम चौधरी ने भी ढोल-थाली की थाप पर गेर खेलकर उत्साह बढ़ाया।

स्नेह मिलन समारोह
हुब्बल्ली में आंजणा पटेल समाज सेवा संघ हुब्बल्ली-धारवाड़ के तत्वावधान में राजस्थानी परंपरा और संस्कृति के साथ भव्य होली उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्नेह मिलन समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। गोकुल रोड स्थित कोटिलिंग नगर के राजेश्वर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जालोर-सिरोही से भाजपा सांसद लुम्बाराम चौधरी की विशेष उपस्थिति रही।

अलग-अलग गेर दलों की आकर्षक प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान ढोल-थाली की थाप पर अलग-अलग गेर दलों ने आकर्षक और मनमोहक गेर नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल राजस्थानी रंग में रंग गया। होली के पारंपरिक लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समाज के लोग पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में शामिल हुए और रंगों के साथ उत्साहपूर्वक होली का पर्व मनाया।

समाज के लोगोंं ने किया सांसद का स्वागत
इस अवसर पर सांसद लुम्बाराम चौधरी का प्रवासी समाज की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने समाज के लोगों से संवाद करते हुए ऐसे आयोजनों को प्रवासी समाज के लिए सांस्कृतिक एकता और परंपराओं को जीवंत रखने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। गेर नृत्य, फागण के लोकगीत और सामूहिक उत्सव ने माहौल को पूरी तरह रंगमय बना दिया। इस आयोजन ने समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और विरासत से जोडऩे का संदेश भी दिया।

आसपास के शहरों से पहुंचे समाज के लोग
आंजणा पटेल समाज सेवा संघ के अध्यक्ष सोपाराम काग आमलारी, सचिव वगताराम तरक पारलु सहित समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यो ंने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। आयोजन के दौरान महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया। इसके लाभार्थियों में केवलराम दुदाराम ठां बागलोप ढाणा, धनाराम नेनाराम ठां बागलोप ढाणा तथा ओमाराम रामाराम कोंदली कल्याणपुर शामिल रहे। कर्नाटक के विभिन्न शहरों से भी चौधरी आंजणा पटेल समाज के लोगों की सहभागिता रही।