
लाखों रुपए मूल्य की सुपारी चोरी
लाखों रुपए मूल्य की सुपारी चोरी
-घर के सामने सूखने रखी थी
शिवमोगा
भद्रावती तालुक के अरेबिळची ग्राम में घर के सामने सूखने के लिए रखी गई लाखों रुपए की सुपारी चुराकर फरार होने का मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार मंजुनाथ नामक व्यक्ति के घर में यह घटना हुई है। करीब 20 क्विंटल सुपारी उबालकर घर के सामने सूखने को रखा था। घर में जब कोई नहीं थे इस दौरान चोरों ने करीब 4 क्विंटल सुपारी चुराकर फरार हुए हैं। चोरी हुई सुपारी का मूल्य दो लाख रुपए आंका गया है। इस से संबंधित होळेहोन्नूरु पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
..............................................................................
कोयना बांध से छोड़ा 40 हजार क्यूसेक पानी
-कृष्णा नदी के किनारे रहने वालों को बाढ़ की आशंका
बेलगावी/चिक्कोडी
पहाडी क्षेत्र में भारी बारिश होने के चलते महाराष्ट्र के सातारा जिले में स्थित कोयना बांध से बड़े पैमाने पर पानी बाहर छोड़ा जा रहा है। रविवार को 25 हजार क्यूसेक पानी कृष्णा नदी में बहाने के बाद से अब तक कोयना प्रशासन बोर्ड की ओर से 40 हजार क्यूसेक पानी बांध से छोड़ा चुका है।
बांध से पानी बहाने की वजह से कृष्णा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। कल्लोल पुल जलमग्न हो चुका है। कृष्णा नदी के किनारे वालों को सावधानी बरतने संबंधित निर्देश बेलगावी जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। कृष्णा नदी क्षेत्र में यदि बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो कृष्णा नदी किनारे रहने वालों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
105 टीएमसी की क्षमता वाला बांध 104 टीएमसी तक भर चुका है। कोयना बांध क्षेत्र में भी अधिक बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक बारिश होती रहेगी। कृष्णा क्षेत्र में बारिश होने की वजह से कृष्णा नदी के भीतरी बहाव में बढ़ोत्तरी देखी गई है।
Published on:
14 Sept 2021 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
