हुबली

जैन साधु-साध्वियों को दी जल क्रांति अभियान के बारे में जानकारी

बीजेएस एवं सकल जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने किए दर्शन

less than 1 minute read
Bharatiya Jain Sanghatana

हुब्बल्ली. सकल जैन समाज के जल क्रांति अभियान को लेकर भारतीय जैन संघठना (बीजेएस) एवं जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने यहां हुब्बल्ली में विराजित साधु-साध्वियों के दर्शन कर उन्हें जल क्रांति के बारे में जानकारी दी। बीजेएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम बाफना ने बताया कि इस अभियान को लेकर बीजेएस के पदाधिकारी एवं जैन समाज के लोग देशभर में विराजित साधु-साध्वियों के दर्शन कर उन्हें इस अभियान से अवगत करा रहे हैं। साधु-साध्वियों के मार्गदर्शन में इस अभियान को गति दी जाएगी। यदि साधु-साध्वी भगवंत इस कार्य के लिए श्रावक-श्राविकाओं को प्रेरित करेंगे तो इस अभियान को और मजबूती मिल सकेगी। बाफना ने बताया कि देश आज गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। हर साल हजारों किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। गावों में महिलाओं एवं बच्चों को पानी लाने के लिए दूर जाना पड़ रहा है। आने वाले समय में स्थिति और भयावह हो सकती है। ऐसे में सकल जैन समाज ने जल क्रांति अभियान हाथ में लिया है। इसके लिए तालाबों से मिट्टी निकालना ही एक समाधान हो सकता है।
प्रतिनिधिमंडल ने यहां आजाद कॉलोनी में चातुर्मासार्थ विराजित साध्वी श्रेयांसप्रभाश्री, केशवापुर में चातुर्मासार्थ विराजित साध्वी भव्यपूर्णाश्री एवं कंचगार गली में चातुर्मासार्थ विराजित साध्वी विपुलदर्शनाश्री के दर्शन कर उन्हें जल क्रांति के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही श्री दिगम्बर जैन नवग्रह तीर्थ वरूर के आचार्य गुणधरनन्दी महाराज के भी दर्शन किए और उन्हें जल क्रांति अभियान की जानकारी दी। इस दौरान बीजेएस जल क्रांति अभियान के कर्नाटक समन्वयक नीलेश शिन्दे, भारतीय जैन संघठना (बीजेएस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम बाफना, सुरेश शाह, विक्रम मांडौत, संदीप बाफना, तेजराज विनायकिया, कल्पेश शाह, पूना से आए सचिन वालविंचकर समेत बीजेएस के अन्य सदस्य साथ थे।

Published on:
31 Aug 2023 06:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर