4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल की दस वर्षों की शैक्षणिक और सांस्कृतिक यात्रा को गौरवपूर्ण ढंग से किया प्रस्तुत

कर्नाटक जैन एजुकेशन ट्रस्ट्स द्वारा संचालित आर्यन्स पब्लिक स्कूल का 10वां वार्षिकोत्सव आर्यन्स दशक महोत्सव दस वर्षों की गौरवमयी यात्रा थीम के साथ दूसरे दिन भी सांस्कृतिक उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया।

2 min read
Google source verification
आर्यन्स पब्लिक स्कूल के 10वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में मौजूद अतिथि।

आर्यन्स पब्लिक स्कूल के 10वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में मौजूद अतिथि।

अतिथियों का आत्मीय स्वागत
समारोह के मुख्य अतिथि आइआरएएस मुकेश जैन एवं अतिरिक्त उपायुक्त गीता सी.डी. थीं। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक मंडल अध्यक्ष रमेश बाफना, उपाध्यक्ष विक्रम जैन, सचिव संदीप जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन तथा निदेशकगण मुकेश हिंगर, गौतम बाफना, अभय पारेचा और निर्मल मेहता मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत दशावतार नृत्य से हुई। इसके पश्चात णमोकार मंत्र का सामूहिक उच्चारण हुआ। विद्यार्थियों ने पारंपरिक तिलक और पुष्प भेंट कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। स्वागत भाषण संदीप जैन ने दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुकेश हिंगर ने भी अपने विचार साझा किए।

उल्लेखनीय योगदान देने वालों का किया सम्मान
समारोह के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों का सम्मान किया गया। दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रधानाचार्य डॉ. सीरीषा एलिजाबेथ, विद्यालय में दस वर्षों की सेवाएं पूर्ण करने पर शिक्षिकाएं लता किरगी और लिली ईगन, प्रशासनिक स्टाफ के रूप में शिल्पा चब्बी को तथा सहायक स्टाफ के रूप में निर्मल शिरोल और मारुति को उनके समर्पित सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया। दीर्घकालिक छात्र सहयोग के लिए जितेन्द्र चौधरी और भावना पटेल को भी सम्मान प्रदान किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
इसके बाद कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने बंगाली काली माता, कन्नड़ सुपरस्टार ट्रिब्यूट, हिप-हॉप और मनोज कुमार ट्रिब्यूट जैसी प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने सीजऩ ऑफ इंडिया और भक्त प्रह्लाद की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने रोबोटिक थीम, कथक नृत्य और एम.जे. ट्रिब्यूट प्रस्तुत किया। कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर, जूली जूली और पंजाबी नृत्य से खूब तालियां बटोरीं। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने बुल फाइट और झांसी की रानी के माध्यम से वीरता और साहस का संदेश दिया। कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने कांटारा थीम पर आधारित प्रस्तुति दी, जबकि कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने बॉलीवुड विद पुलिस से सामाजिक संदेश दिया। कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों की संयुक्त प्रस्तुति छावा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा शिक्षक, कोरियोग्राफर तथा शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ द्वारा दी गई विशेष प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं लकी डिप के साथ हुआ, जिसमें विजेताओं को 5 ग्राम और 10 ग्राम चांदी के पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरे समारोह ने आर्यन्स पब्लिक स्कूल की दस वर्षों की शैक्षणिक और सांस्कृतिक यात्रा को गौरवपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

Story Loader