
बल्लारी के जैन मार्केट में बना स्थानक भवन।
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ बल्लारी के तत्वावधान में समय-समय पर चातुर्मास होते रहे हैं। वर्ष 2010 से लगातार चातुर्मास हो रहे हैं। इस साल 2025 में साध्वी मंगल ज्योति आदि ठाणा-5 का चातुर्मास बल्लारी में होना तय हुआ है। पिछले वर्ष साध्वी मंगल ज्योति का चातुर्मास शिवमोग्गा में था। चातुर्मास के समय चार महीने तक धर्म की ज्ञान गंगा प्रवाहित होती है। तप-त्याग के कई आयोजन इस दौरान होते हैं। पर्यषण का पर्व खास रहता है।
62 साल पहले बना स्थानक भवन
वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के स्थानक भवन की स्थापना 1962 में जैन मार्केट में हुई। उस समय प्रमुख रूप से मुलतानमल रांका, हस्तीमल, धिगड़मल बालर, हंजारीमल छाजेड़, बाबूलाल जोगड़, माणकचन्द हुंडिया, घांसीलाल नाहर समेत अन्य वरिष्ठ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। वर्ष 2010 में भवन का नवीनीकरण करवाया गया। नरेश मुनि एवं शालिभद्र मुनि के सान्निध्य में स्थानक भवन का उद्घाटन हुआ था। तीन मंजिले स्थानक भवन में दो हॉल बने हुए हैं। आठ कमरे हैं। जैन भवन के आसपास ही जैन समाज के करीब सौ परिवार निवास कर रहे हैं। ऐसे में साधु-संतों के लिए गोचरी की सुविधा भी रहती है।
महिला मंडल व बहू मंडल सक्रिय
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ बल्लारी के पदाधिकारियों ने बताया कि हर रविवार को बच्चों के लिए धार्मिक कक्षा का आयोजन हो रहा है। जिसमें सामायिक कार्यक्रम होता है। महिला मंडल एवं बहू मंडल भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहती है। समय-समय पर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। गुरुवार को बहू मंडल की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शनिवार को महिला मंडल का कार्यक्रम रहता है। नवयुवक मंडल का भी सभी कार्यों में विशेष सहयोग रहता है।
संघ के पदाधिकारी
दलीचन्द तातेड़ संघ के पहले अध्यक्ष बने। उसके बाद पारसमल बोथरा अध्यक्ष रहे। वर्ष 2020 तक छगनराज श्रीश्रीमाल अध्यक्ष रहे। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ बल्लारी के अध्यक्ष केवलचन्द विनायकिया खांडप है। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों में भंवरलाल विनायकिया खांडप उपाध्यक्ष, रूपचन्द पारख रानी देशीपुरा सचिव, रमेश कुमार छाजेड़ सह मंत्री एवं सुरेन्द्र कुमार बाफना अलाय कोषाध्यक्ष के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही छगनलाल श्रीश्रीमाल मार्गदर्शक है। कार्यकारिणी सदस्यों में अशोक कुमार बागरेचा, अशोक कुमार नाहर, अशोक कुमार भंडारी, अनील कुमार छाजेड़, अनील कुमार लूंकड़, अजय कुमार कांकरिया, दिनेश कुमार श्रीश्रीमाल, गौतमचन्द कर्णावट, मनोज कुमार सेठिया, हनुमानचन्द चौपड़ा, शांतिलाल भंसाली, सुरेश कुमार मेहता, सुरेश कुमार पारख, उत्तमचन्द विनायकिया, वीरेन्द्र कुमार वलदोटा, लक्ष्मण कुमार विनायकिया एवं महावीर कुमार भूरट शामिल है। बल्लारी में स्थानकवासी समुदाय के करीब 135 परिवार है।
Updated on:
16 Jan 2025 01:48 pm
Published on:
16 Jan 2025 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
