
कोरोना वायरस के एक संदिग्ध व्यक्ति की मृत्यु
पणजी
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा है कि गोवा स्थित बांबोलिम अस्पताल में इलाज के दौरान कोविड-19 कोरोना वायरस के एक संदिग्ध व्यक्ति की मृत्यु हुई। इसके रक्त की जांच रिपोर्ट पुणे से आने के बाद ही उसमें कोरोना वायरस होने की पुष्टि होगी। इस व्यक्ति को फेफड़ों में तकलीफ होने के कारण अस्वस्थ हुआ था। इसी समस्या के कारण उसकी मृत्यु हुई।
सीआरपीएफ की टुकडिय़ां
गोवा राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए रविवार को 240 सीआरपीएफ जवानों को गोवा राज्य के विविध जगहों पर तयनात किया गया है। यहां रविवार को संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बाहरी राज्यों के मजदूरों के लिए हर तालुक में कैंप स्थापित किया जाएगा। राज्य में ऐसे ढाई हजार लोगों को प्रति दिन नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी। वरिष्ट नागरिकों, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत आने वाले जरूरतमंदों को और तीन मांह तक अतिरिक्त एक हजार रुपए दिए जाएंगे।
सरकार को न्यायालय का नोटिस
कोविड-19 कोरोना वायरस की रोकथाम की दिशा में गोवा सरकार की ओर से की गई तैयारियों के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए मुम्बई उच्च न्यायालय की गोवा खंडपीठ ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। गोवा में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सरकार की ओर से किसी प्रकार की तैयारी करने का आरोप लगाकर दो अधिवक्ताओं ने मुम्बई उच्च न्यायालय के गोवा खंडपीठ में सरकार के खिलाफ याचिका दायर की थी। अब न्यायालय को सरकार की ओर से की गई तैयारियों के बारे में संपूर्ण जानकारी देनी है।
...............................................................
Published on:
29 Mar 2020 10:13 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
